Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: कैबिनेट के बड़े फैसले: UCC समिति गठन, महिलाओं व सैनिकों को बड़ी राहत।

    16/04/2026

    बसना: विश्वनाथ शिव मंदिर प्रांगण में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, नामचीन कवियों ने बांधा समां।

    16/04/2026

    बसना: झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनः बने जगनिक यादव।

    16/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: विश्वनाथ शिव मंदिर प्रांगण में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, नामचीन कवियों ने बांधा समां।
    बसना

    बसना: विश्वनाथ शिव मंदिर प्रांगण में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, नामचीन कवियों ने बांधा समां।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad16/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    कवि kavisammelan
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। विश्वनाथ शिव मंदिर प्रांगण, बसना में अंकुर साहित्य मंच के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

    कवि सम्मेलन का आयोजन
    विश्वनाथ शिव मंदिर प्रांगण में साहित्यिक रंग, कई कवि विभूतियां श्रीराम साहू स्मृति सम्मान से सम्मानित।

    इस अवसर पर आमंत्रित कवि कौशल महंत ‘कौशल’ (जांजगीर), अन्नपूर्णा पवार ‘आहुति’ (सिमगा), संतोषी महंत ‘श्रद्धा’ और कृष्णा भारती ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं की प्रस्तुति दी। कृष्णा भारती ने हास्य-व्यंग्य से दर्शकों को खूब हंसाया, वहीं अन्नपूर्णा पवार ने वीर रस से ओतप्रोत कविता सुनाकर उत्साह भर दिया। कौशल महंत ने अपनी कविता में माँ, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया, जबकि संतोषी महंत ‘श्रद्धा’ ने श्रृंगार रस के माध्यम से प्रेम और भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

    कवि सम्मेलन का आयोजन

    कार्यक्रम के दौरान कई बार तालियों की गूंज से पूरा वातावरण उत्साहित रहा। इस आयोजन ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि साहित्य के प्रति लोगों में नई ऊर्जा भी जगाई।

    इस अवसर पर समाज एवं साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रजलाल सामल (सेवानिवृत्त शिक्षक, सराईपतेरा), निरपति पटेल (पिपलखूंटा), आचार्य सुमंत महाराज (पुजारी, शिव मंदिर), बद्री प्रसाद पुरोहित, पुरुषोत्तम दीवान ‘छत्तीसगढ़िया’ और देवेंद्र नारायण दास को श्रीराम साहू स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

    कवि सम्मेलन का आयोजन

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. खुशबू अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य, भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए आवश्यक हैं। मंच संचालन कैलाश बेहरा ने किया। कार्यक्रम में सोनू श्रीवास्तव, प्रमोद अग्रवाल, डिजेंद्र कुर्रे, कृष्ण चंद्र बेहरा, नरेश बेहरा, जयंती अग्रवाल, सुरेंद्र नाथ बेहरा, भूपेश बंजारा, गायत्री बेहरा, साधना बेहरा, हनुमान अग्रवाल, सोनू सलूजा, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, सुनील कुमार (रायपुर) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में बद्री प्रसाद पुरोहित, पुरुषोत्तम दीवान, देवेंद्र नारायण दास और प्रेमचंद साव का विशेष योगदान रहा।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनः बने जगनिक यादव।

    16/04/2026

    बसना: बिलखंड में नल-जल योजना फेल, भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण।

    16/04/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 54 लीटर जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026

    बसना: जल जीवन मिशन सरकार की “ड्रीम प्रोजेक्ट” बनी “डिफॉल्टर प्रोजेक्ट” – मोक्ष कुमार प्रधान।

    14/04/2026

    बसना: टोल प्लाजा में 13 बार चालान, वाहन मालिक पर ₹1.06 लाख का जुर्माना।

    14/04/2026

    बसना: छात्र वीरेंद्र साहू को अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी से 25 लाख की स्कॉलरशिप।

    14/04/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनः बने जगनिक यादव।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बिलखंड में नल-जल योजना फेल, भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 54 लीटर जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: ऑनलाइन सट्टा चलाते 1 युवक गिरफ्तार, मोबाइल व नगदी जब्त।

    16/04/2026

    रायपुर: कैबिनेट के बड़े फैसले: UCC समिति गठन, महिलाओं व सैनिकों को बड़ी राहत।

    16/04/2026

    बसना: विश्वनाथ शिव मंदिर प्रांगण में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, नामचीन कवियों ने बांधा समां।

    16/04/2026

    बसना: झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनः बने जगनिक यादव।

    16/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.