महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोमाखान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरण छाप महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही साइकिल जब्त की है।
सिवनीकला बांस प्लाट रोड पर कार्रवाई, 50 पाउच अवैध महुआ शराब और साइकिल जब्त।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनीकला बांस प्लाट रोड किनारे एक व्यक्ति उड़ीसा निर्मित हिरण छाप महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना कोमाखान पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परमानंद पटेल (42 वर्ष) निवासी चिंगरिया थाना कोमाखान जिला महासमुंद बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 पाउच हिरण छाप महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 10 लीटर बताई गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त एक साइकिल भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 500 रुपये बताई जा रही है। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महासमुंद पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


