महासमुंद(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महासमुंद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर मोटरसाइकिल सवार को रोका और जांच की, जिसमें उसके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसे वह बिक्री के लिए ले जा रहा था।
सत्यनारायण महाराणा के कब्जे से 5.4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, 42 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और जांच की।

जांच के दौरान आरोपी सत्यनारायण महाराणा (निवासी सुभाष नगर, महासमुंद) के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 5.400 लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2,400 रुपये आंकी गई है। आरोपी उक्त शराब को बिक्री के उद्देश्य से मोटरसाइकिल में ले जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है, को भी जब्त किया गया है।इस कार्रवाई में कुल 42,400 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।



