Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    14/05/2026

    बसना: बरनाईदादर में सुशासन तिहार 2026 शिविर आयोजित, जनसमस्याओं के समाधान पर हुआ संवाद।

    14/05/2026

    बसना: गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, गुप्त चेंबर से 8 किलो गांजा बरामद।

    14/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, गुप्त चेंबर से 8 किलो गांजा बरामद।
    बसना

    बसना: गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, गुप्त चेंबर से 8 किलो गांजा बरामद।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad14/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गांजा तस्कर गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

    बसना पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 9.10 लाख की संपत्ति जब्त।

    पुलिस ने बताया कि 13 मई 2026 को पलसापाली बैरियर पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे सफेद रंग के अशोक लीलैंड वाहन क्रमांक MH 45 AF 4521 को रोककर जांच की गई। वाहन चालक के संदिग्ध व्यवहार पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने वाहन के डाला के नीचे बनाए गए विशेष गुप्त चेंबर में गांजा छिपाकर रखने की बात कबूल की।

    जांच के दौरान पुलिस ने वाहन के गुप्त चेंबर से खाकी और पीले रंग के टेप में लिपटे 8 पैकेट गांजा बरामद किए। जब्त गांजे का कुल वजन 8 किलो 100 ग्राम निकला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजे की खेप बरपाली (ओडिशा) से लोड कर नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाई जा रही थी।

    पुलिस ने आरोपी शफीक खान पिता रसीद खान (40 वर्ष), निवासी अशोक नगर, पारडी, नागपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना बसना में धारा 20(ख)(ii)(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 लाख रुपए कीमत का गांजा, 5 लाख रुपए कीमत का अशोक लीलैंड वाहन और 10 हजार रुपए का मोबाइल जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 9 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।

    पुलिस के अनुसार, पिछले चार महीनों में जिले में 89 प्रकरणों में कुल 6348.881 किलो गांजा जब्त किया गया है। इस दौरान 233 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 55 आरोपी छत्तीसगढ़ और 178 आरोपी अन्य राज्यों के निवासी हैं।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: बरनाईदादर में सुशासन तिहार 2026 शिविर आयोजित, जनसमस्याओं के समाधान पर हुआ संवाद।

    14/05/2026

    बसना: मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी, 274 किलो मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

    13/05/2026

    बसना: फर्जी Instagram आईडी बनाकर महिला की निजी तस्वीरें वायरल।

    13/05/2026

    बसना: मोक्ष कुमार प्रधान रोज 5 से 10 कार्यक्रमों में पहुंच रहे, बसना क्षेत्र में बढ़ी जनसक्रियता।

    12/05/2026

    बसना: भीषण पेयजल संकट को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    12/05/2026

    बसना: रंगमटिया में विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी।

    12/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: बरनाईदादर में सुशासन तिहार 2026 शिविर आयोजित, जनसमस्याओं के समाधान पर हुआ संवाद।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी, 274 किलो मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: फर्जी Instagram आईडी बनाकर महिला की निजी तस्वीरें वायरल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर शराब व बाइक जब्त।

    14/05/2026

    रायगढ़: सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    14/05/2026

    बसना: बरनाईदादर में सुशासन तिहार 2026 शिविर आयोजित, जनसमस्याओं के समाधान पर हुआ संवाद।

    14/05/2026

    बसना: गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, गुप्त चेंबर से 8 किलो गांजा बरामद।

    14/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.