Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: कूड़ेकेल स्कूल में छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बढ़ाया बेटियों का उत्साह।

    25/07/2026

    बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल में पद-ग्रहण समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व और जिम्मेदारी की शपथ।

    25/07/2026

    महासमुंद: 274 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में।

    25/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: 274 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में।
    महासमुंद

    महासमुंद: 274 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad25/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गांजा जब्त
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। जिले में 274 किलो अवैध गांजा तस्करी के बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महासमुंद पुलिस ने एक और फरार आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस और साइबर थाना महासमुंद की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश गड़सा उर्फ दिलबाग सिंह (29 वर्ष) निवासी जिला चूरू, राजस्थान के रूप में हुई है।

    मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा की खेप लोड कराने और सौदेबाजी में निभाई थी अहम भूमिका, कई महीनों से बदल रहा था पहचान और ठिकाना।

    पुलिस के अनुसार, यह मामला 28 फरवरी 2026 का है। बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर वाहन जांच के दौरान अशोक लीलैंड वाहन क्रमांक MP 15 ZL 4455 से 274 किलो गांजा बरामद किया गया था। गांजे को पुराने घरेलू सामान के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने वाहन चालक रोशन यादव को मौके से गिरफ्तार किया था।

    इसके बाद पुलिस ने मामले की इंड-टू-इंड जांच आगे बढ़ाते हुए गांजा उपलब्ध कराने वाले ओडिशा निवासी राजू उर्फ भोलू महानंद को गिरफ्तार किया। वहीं तस्करी नेटवर्क के मुख्य मास्टरमाइंड और मूवर्स एंड पैकर्स के संचालक अजीत शर्मा उर्फ दीवाना सेठ को भी गुजरात से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

    जांच में सामने आया कि राजस्थान निवासी राकेश गड़सा भी इस तस्करी नेटवर्क में मुख्य सरगना का सहयोगी था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के समय ओडिशा के भवानीपटना स्थित गांजा सप्लायर के ढाबे पर मौजूद था। उसने कथित तौर पर गांजे की सौदेबाजी करने, 274 किलो गांजे को 9 बोरियों में पैक करवाने और उसे मूवर्स एंड पैकर्स के वाहन में घरेलू सामान के नीचे छिपाकर लोड कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद आरोपी लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। बसना पुलिस और साइबर टीम आरोपी की लगातार तकनीकी निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने 24 जुलाई 2026 को हरियाणा में घेराबंदी कर राकेश गड़सा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से उसके वर्तमान उपयोग में आने वाला मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)ii(C) और 29(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    महासमुंद पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के साथ गांजा सप्लायर से लेकर परिवहनकर्ता, वाहन में गांजा लोड कराने वाले सहयोगी और मुख्य मास्टरमाइंड तक पूरे तस्करी सिंडिकेट के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल में पद-ग्रहण समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व और जिम्मेदारी की शपथ।

    25/07/2026

    महासमुंद: लेडीज पर्स में छिपाकर गांजा तस्करी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

    25/07/2026

    महासमुंद: कार के सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलो गांजा बरामद, बिहार का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    25/07/2026

    महासमुंद: पण्डामुंडा, बलांगीर से गांजा उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की एंड-टू-एंड जांच सफल।

    22/07/2026

    महासमुंद: धान खरीदी घोटाले में फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार, 40.96 लाख की अनियमितता का मामला।

    18/07/2026

    महासमुंद: तीन बड़ी चोरी की वारदातों का किया खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार।

    15/07/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल में पद-ग्रहण समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व और जिम्मेदारी की शपथ।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: लेडीज पर्स में छिपाकर गांजा तस्करी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: कार के सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलो गांजा बरामद, बिहार का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में शिक्षिका रेखा पाण्डेय ने जन्मदिन पर कराया न्योता भोज।

    24/07/2026

    बसना: कूड़ेकेल स्कूल में छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बढ़ाया बेटियों का उत्साह।

    25/07/2026

    बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल में पद-ग्रहण समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व और जिम्मेदारी की शपथ।

    25/07/2026

    महासमुंद: 274 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में।

    25/07/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.