बसना(जीतयादव)। “12 साल – विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (भाजपा) द्वारा बसना के मंगल भवन में भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन प्रेरणादायक और सफल रहा।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘12 साल – विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी।
सम्मेलन में श्रीमती सुमित्रा जी (भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य), महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के संदेश के साथ हुआ।


