बसना(जीतयादव)।बरगांव में 2 एवं 3 मई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य अष्टप्रहरी हरि संकीर्तन नामयज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। समस्त ग्रामवासी बरगांव के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
बरगांव में 2–3 मई को होगा आयोजन, विभिन्न राज्यों की कीर्तन मंडलियां देंगी भक्ति प्रस्तुति।
कार्यक्रम के तहत 2 मई (शनिवार) को कलश स्थापना एवं नाम उच्चारण किया जाएगा, जबकि 3 मई (रविवार) को यज्ञ पूर्णाहुति, भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा। साथ ही सभी आमंत्रित कीर्तन मंडलियों द्वारा नगर भ्रमण भी किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में कई प्रमुख कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी, जिनमें उड़ंड कीर्तन मंडली कनवार बरपाली (ओडिशा) – गायिका विश्वमती सेठ, गोपेश्री बाड़ी, वादक पिंटू साहू; उड़ंड कीर्तन मंडली झारबंध (ओडिशा) – गायिका पिंकल प्रधान, सीना बरिहा, वादक उपेन्द्र साहू; उड़ंड कीर्तन मंडली जुरावन बलांगीर (ओडिशा) – गायक रासबिहारी घिबेला, वादक प्रशांत पसायत; उड़ंड कीर्तन मंडली गेर्रा सरायपाली (छत्तीसगढ़) – गायक घनश्याम देहरी, रूपलाल यादव तथा उड़ंड कीर्तन मंडली बरगांव बसना (छत्तीसगढ़) – गायक भूपेंद्र भोई, आकाश साहू, वादक प्रताप भोई शामिल हैं।
आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम हर वर्ष गांव की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ आयोजित किया जाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।समस्त ग्रामवासी बरगांव ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ लें।



