Author: Ashok Nishad

महासमुंद(जीतयादव)।कोसरंगी में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। कोसरंगी में युवक की हत्या का मामला सुलझा, पुरानी रंजिश सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाकेश साहू पिता भरत साहू, निवासी ग्राम कोसरंगी दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात खाना खाने के बाद टहलने निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन 04 फरवरी 2026 की सुबह उसका शव गांव के नकूल साहू के घर…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद जिले में जिला एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक की 29वीं कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इस बार थाना बागबाहरा क्षेत्र में पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओड़िशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स(ANTF) व बागबाहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3.79 लाख की संपत्ति जब्त। सूचना के आधार पर पुलिस ने नीले रंग की एक्सेस स्कूटी क्रमांक MP-20-XB-0490 को रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 5.265 किलो मादक पदार्थ गांजा…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।कोमाखान थाना क्षेत्र में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलो गांजा के साथ एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सुपेला भिलाई (दुर्ग) के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओड़िशा की ओर से स्कूटी में गांजा लेकर दो लोग आ रहे हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG-07-CL-2661 को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी में रखे दो कार्टून से 24 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स व…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केंद्र लांती के अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परसकोल में संकुल स्तरीय TLM एवं FLN मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल प्राचार्य श्री के.पी. पटेल, संकुल समन्वयक श्री जयनारायण पटेल एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री ए.आर. पटेल एवं श्री सुभाष चंद्र बरिहा के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। FLN शिक्षकों के नवाचार और रचनात्मक शिक्षण सामग्री ने किया प्रभावित। इस अवसर पर संकुल केंद्र लांती के अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसकोल, शासकीय प्राथमिक शाला परसकोल, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला लांती, प्राथमिक शाला लांती, शासकीय उच्च…

Read More

बसना(जीतयादव)।आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाई जा रही ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बसना के मिश्रा कॉम्प्लेक्स में आम आदमी पार्टी बसना इकाई द्वारा संगठन विस्तार और आगामी आंदोलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आम आदमी पार्टी की संगठन बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर हुई चर्चा। यह बैठक मुख्य रूप से यूथ विंग जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दास वैष्णव, बसना नगर पालिका पार्षद इमरान इल्लु एवं अमरीन इल्लु की अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। कलेण्डा (सिंघोड़ा) में MBU कैंप का आयोजन किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद एवं जिला मिशन समन्वयक के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टीकम चंद पटेल और बीआरसी श्री देवानंद नायक के मार्गदर्शन में  पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए स्कूलवार विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।  आधार अपडेट से MBU प्रक्रिया होगी पूर्ण स्कूलवार लगाए जा रहे विशेष कैंप। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आधार कार्ड में बायोमीट्रिक अपडेशन कर MBU पोर्टल पर उनका डेटा पूर्ण करना है, ताकि किसी भी छात्र को शासकीय योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े।…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने धान खरीदी की प्रक्रिया में दो अतिरिक्त दिवस की व्यवस्था करते हुए किसानों को 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक धान बेचने का अवसर दिया है। यह निर्णय उन किसानों के हित में लिया गया है जो किसी कारणवश निर्धारित तिथि तक अपनी उपज का विक्रय नहीं कर पाए थे। 05 और 06 फरवरी तक टोकनधारी किसानों को मिलेगा धान बेचने का मौका, खरीदी केंद्रों में संसाधन बढ़ाने के निर्देश। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केंद्र समग्र शिक्षा बाराडोली में संकुल स्तरीय TLM (Teaching Learning Material) मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय कुमार लहरे, डीएमसी महासमुंद रेखराज शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। TLM मेले में शिक्षकों की नवाचारपूर्ण प्रस्तुतियों ने बढ़ाया शैक्षणिक स्तर। कार्यक्रम का संचालन संकुल प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा तथा संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान के नेतृत्व में किया गया। इस मेले में संकुल केंद्र बाराडोली के अंतर्गत चार प्राथमिक विद्यालय एवं दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता की।…

Read More

बसना(जीतयादव)।नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 01 में बीते लगभग 40 वर्षों से निवासरत 250 से अधिक परिवारों को आबादी पट्टा दिलाने की मांग अब जिला प्रशासन तक पहुंच चुकी है। इस जनहित मुद्दे को लेकर वार्ड पार्षद मनोज कुमार गहेरवाल ने कलेक्टर महासमुंद से मुलाकात कर शासकीय घास मद की भूमि को आबादी मद में परिवर्तित करने की मांग रखी। शासकीय घास मद भूमि को आबादी मद में बदलने की उठी मांग। पार्षद मनोज गहेरवाल ने कलेक्टर को अवगत कराया कि उक्त भूमि पर लंबे समय से सैकड़ों परिवार अपने मकान बनाकर रह रहे हैं। वर्तमान में यह पूरा…

Read More

बसना(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड (विद्युत विभाग) के पथरला वितरण केंद्र द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 03 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अभिमन्यु प्रधान, मंडल अध्यक्ष भाजपा रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री निराकार प्रधान (जनपद सदस्य पथरला), श्री सुभाष बंजारा (महामंत्री भाजपा), श्री ताराचंद प्रधान (सदस्य भाजपा), श्री भरतलाल चौधरी (सरपंच ग्राम पंचायत पथरला) एवं श्री मालिकराम रौतिया (सरपंच ग्राम पंचायत बैतारी) उपस्थित रहे। विद्युत विभाग में आयोजित महोत्सव में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।…

Read More