Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर(जीतयादव)।आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान निकालने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “संवाद से समाधान” जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ सेंट्रल जोन क्षेत्र स्थित बीएसयूपी कॉलोनी, तेलीबांधा से किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। “संवाद से समाधान” जागरूकता अभियान से नशा उन्मूलन, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस। अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-भागीदारी के माध्यम से कम्युनिटी पुलिसिंग को सशक्त बनाना है, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें और…
सांकरा(जीतयादव)। नशे के विरुद्ध संचालित “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना सांकरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी करते हुए पुलिस स्टाफ को कुचलने का प्रयास करने वाले दोनों फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन के स्वामी को भी गिरफ्तार किया गया है। गांजा तस्करी के दौरान पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे थे आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार। घटना 23 जनवरी 2026 की है, जब थाना सांकरा पुलिस को मारुति सुजुकी इको कार (क्रमांक MP05 ZE 8685) से गांजा तस्करी…
सरायपाली(जीतयादव)।ANTF एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीली दवा पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन के 90 एम्पुल, चार खाली सिरिंज, एक एक्टिवा वाहन तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। ANTF व सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई एक्टिवा व मोबाइल जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहे हैं। इसी आधार पर दिनांक 04 फरवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सरायपाली क्षेत्र में एक्टिवा क्रमांक CG06 HD 7122…
बसना(जीतयादव)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकोरी में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में व्यवहार न्यायाधीश बसना, आदरणीय श्री मंजीत जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधिक जागरूकता पर जोर, छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख। शिविर को संबोधित करते हुए श्री जांगड़े ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान में निहित कानूनों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में सरल और व्यवहारिक भाषा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून केवल दंड देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में समानता, न्याय और…
बसना(जीतयादव)।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), पुणे में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य के 100 चयनित शिक्षकों ने सहभागिता की। इस कार्यशाला में महासमुन्द जिले से भी चयनित शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में वैज्ञानिक सोच और नवाचार से बच्चों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। कार्यशाला का आयोजन राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें आयुक्त श्रीमती किरण कौशल, उपसंचालक श्री डी. के. सारस्वत, सह संचालक श्रीमती मंजू लता साहू, एपीसी श्री राजेश सोनकर के मार्गदर्शन…
महासमुंद(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आखिरकार 379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जेल से रिहा होते ही समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। इस अवसर पर जनपद पंचायत महासमुंद की स्वास्थ्य समिति सभापति सृष्टि ध्रुव भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ लखमा के बेटे हरीश लखमा, मोहित ध्रुव विधायक विक्रम मंडावी, सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कांग्रेस नेता…
महासमुंद(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय “सिरपुर महोत्सव” का समापन समारोह भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कला, संस्कृति और आस्था के इस महापर्व को ऐतिहासिक बताया। सिरपुर महोत्सव में सांसद ने सिरपुर को विश्व विरासत स्थल बनाने पर दिया जोर। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यह एक पुरातात्विक स्थल नहीं, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक है। प्राचीन विरासत से समृद्ध यह ऐतिहासिक नगरी आज विश्व विरासत स्थल बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है और…
बसना(जीतयादव)।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य श्री एन.के. पंडा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा…
सरायपाली(जीतयादव)।नवागढ़ संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली में विकासखंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) सरायपाली श्री टी.सी. पटेल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. दीवान, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री देवानंद नायक, वरिष्ठ प्राचार्य सरायपाली श्री सी.एल. पुहूप एवं संकुल समन्वयक श्री खिरोद्र सोनी भी उपस्थित रहे। बीईओ ने शैक्षिक नवाचार और विद्यार्थियों की दक्षता देख सराहना की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का आकर्षक बाह्य वातावरण, सुव्यवस्थित कक्षा-कक्ष, प्रिंट रिच वातावरण, विद्यार्थियों की कक्षागत दक्षता, शैक्षिक नवाचार एवं जन समुदाय को जोड़कर किए जा रहे शाला विकास कार्यों को देखकर निरीक्षण दल ने संस्था प्रमुख…
सरायपाली(जीतयादव)।संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा नवागढ़ में संकुल स्तरीय TLM (Teaching Learning Material) मेले का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में SMDC अध्यक्ष श्री रिक्की अग्रवाल एवं सांसद प्रतिनिधि श्री मदन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। TLM मेला में शिक्षकों ने प्रदर्शित किए नवाचारी शिक्षण मॉडल बच्चों की सीख को रोचक बनाने पर जोर। इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री खिरोद्र कुमार सोनी ने कहा कि TLM बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक, सरल और प्रभावी बनाता है, जिससे विषयों की समझ स्थायी होती है। वहीं संकुल प्राचार्य श्री मोतीचरण वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा…