Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)। विकासखंड बसना के लिए इस वर्ष का जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा परिणाम गर्व का विषय बन गया है। इस परीक्षा में बसना क्षेत्र के कुल 14 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। बसना विकासखंड के 14 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन। चयनित विद्यार्थियों में शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली से प्रियांश साहू और जयंती नेताम, प्राथमिक शाला दुरूगपाली से मानवी प्रधान और तनीषा प्रधान, सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा से यवान टांडी, प्राथमिक शाला उमरिया से…

Read More

बसना(जीतयादव)। पावन चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। चैत्र नवरात्रि पर्व को शक्ति, भक्ति और आस्था का पर्व बताया जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि…

Read More

बसना(जीतयादव)। क्षेत्र के होनहार छात्र आयुष जगत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन प्राप्त किया है। आयुष की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनके पिता अमर जगत शिक्षक हैं, जबकि माता कुंती देवी जगत भी शिक्षिका के…

Read More

बसना(जीतयादव)। भगत देवरी में इन दिनों ग्रामीणों को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण गांव में लगे ट्रांसफार्मर में अस्थायी बोर कनेक्शन दे दिया गया है, जिससे लगातार लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति में अनियमितता की समस्या बनी हुई है। भगत देवरी में लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर समस्या से ग्रामीण परेशान, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप। ग्रामीणों के अनुसार कम वोल्टेज के कारण घरों में उपयोग होने वाले बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। पंखे, बल्ब और अन्य घरेलू उपकरण बार-बार…

Read More

बसना(जीतयादव)। संकुल केंद्र रसोड़ा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दुरुगपाली की दो छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा कु. मानवी प्रधान (पिता राजेश प्रधान) और कु. तनीषा प्रधान (पिता रोहित प्रधान) का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से ग्राम दुरुगपाली और संकुल रसोड़ा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जवाहर नवोदय विद्यालय  चयन में दो छात्राओं ने हासिल की सफलता गांव और संकुल क्षेत्र में खुशी, शिक्षकों ने दी बधाई। जानकारी के अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे और विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल…

Read More

बसना(जीतयादव)।कुडेकेल के होनहार छात्र प्रणव जगत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रणव का चयन देश के प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा। प्रणव की सफलता के पीछे परिवार का शैक्षणिक माहौल भी महत्वपूर्ण रहा है। उनके पिता राजेन्द्र सिंह जगत एक शिक्षक हैं, जबकि माता कीर्ति जगत सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके दादा…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरायपाली के तत्वावधान में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम (राजस्व) सरायपाली अनुपमा आनंद (IAS) को ज्ञापन सौंपा।फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सचिव और जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा चुका है। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन, डीए एरियर्स, पदोन्नति, वेतन विसंगति और नियमितीकरण प्रमुख मांगों में शामिल। फेडरेशन ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों को “मोदी की गारंटी” के तहत लंबित मांगों के समाधान की अपेक्षा…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने कार में रखे 21.089 किलोग्राम चांदी के फैंसी आभूषण जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 54 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। कार से 21.089 किलो चांदी के आभूषण बरामद  वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर 59.60 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ, हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्रियों की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 मार्च 2026 को टेमरी नाका में वाहन चेकिंग…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलोग्राम गांजा, एक बिना नंबर की KTM मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 4 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। सिंघोड़ा में पुलिस ने 7 किलो गांजा के साथ एक आरोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को आसान और प्रभावी बनाने के लिए महासमुंद पुलिस ने नई पहल शुरू की है। कांकेर पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क” अभियान की तर्ज पर जिले में “संवाद” व्हाट्सएप हेल्प डेस्क लागू किया गया है। इसके माध्यम से अब नागरिक अपनी शिकायत या किसी भी अवैध गतिविधि से जुड़ी गुप्त सूचना सीधे पुलिस को भेज सकेंगे। व्हाट्सएप के जरिए अब सीधे पुलिस को भेज सकेंगे शिकायत और गुप्त सूचना पुलिस की नई पहल “संवाद”। महासमुंद पुलिस द्वारा इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9479229939 जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर…

Read More