Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)।सामुदायिक सहभागिता की मिसाल बन चुकी शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री विजय कुमार लहरे की प्रेरणा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली श्री टी.सी. पटेल के मार्गदर्शन, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सरायपाली श्री देवानंद नायक के प्रोत्साहन, संकुल प्रभारी नवागढ़ श्री वैष्णव जी के उत्साहवर्धन, संकुल समन्वयक नवागढ़ श्री खिरोद्र सोनी जी के सतत सहयोग तथा संस्था प्रमुख श्री प्रताप नारायण दास के अथक प्रयासों से आज एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है। सामुदायिक सहभागिता व जन-सहयोग से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर। 23 सितंबर 2023 को संस्था प्रमुख के रूप में पदस्थ हुए श्री प्रताप नारायण दास, जो…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केंद्र कन्या शाला सरायपाली में TLM मेला (Teaching Learning Material Fair) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस शैक्षणिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं व्यवहारिक बनाना रहा। TLM मेला में शिक्षकों ने प्रदर्शित की नवाचारी शिक्षण सामग्री, बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाने पर जोर। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य श्री दिलीप कुमार नायक रहे, जबकि निर्णायक के रूप में श्री उमेश कुमार सामंतराय (व्याख्याता) एवं श्रीमती सुलोचना नायक (व्याख्याता), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली उपस्थित रहे। TLM मेले में संकुल केंद्र कन्या शाला के अंतर्गत आने वाले 6 शासकीय प्राथमिक विद्यालय…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।पझरापाली स्थित नागशक्ति बूढ़ादेव ठाना कांटा पठार में रविवार को आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति, छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ जिला इकाई महासमुंद एवं अखिल भारतीय गोंड समाज फुलझर राज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 9वां स्थापना दिवस एवं पंच बूढ़ादेव महापूजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। नागशक्ति बूढ़ादेव ठाना कांटा पठार पझरापाली में आस्था का महासंगम उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब। सुबह से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक आयोजन देर रात तक चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सामाजिक एकता की कामना की।…

Read More

बसना(जीतयादव)।भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री अमन वर्मा के बसना विधानसभा प्रवास के दौरान ग्राम बल्दीडीह में युवाओं द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं में विशेष जोश देखने को मिला और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का युवाओं ने फूल-मालाओं और नारों से किया अभिनंदन। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का साथियों ने पुष्पमालाओं से श्री वर्मा का स्वागत करते हुए संगठन के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें बधाई दी और जिले में संगठन को और अधिक…

Read More

बसना(जीतयादव)।नन्हे कदमों की मुस्कान और स्वस्थ भविष्य की उम्मीद के साथ शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक विद्यालय के बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई और बीमारी से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। फाइलेरिया बचाव जागरूकता के बारे में मितानिन व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सरल भाषा में समझाया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सक्रिय सहयोग रहा। मितानिन श्रीमती निर्मला देवी कैवर्त, कंचन बाई कैवर्त तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा कैवर्त…

Read More

बसना(जीतयादव)।कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान को असम विधानसभा चुनाव में एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें असम के सिलचर (कछार) जिले की उदारबंद विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके लिए बल्कि उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों के लिए भी गर्व का विषय बन गई है। दिल्ली में आयोजित चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रभारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।सिम पोर्टिंग के माध्यम से साइबर फ्रॉड का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें मोबाइल धारक की जानकारी बिना उसके सिम को दूसरी कंपनी में पोर्ट कर बैंक खाते से रकम निकालने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने इस मामले में पीओएस संचालक और मास्टरमाइंड सिम डिस्ट्रीब्यूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जियो सिम को धोखे से आईडिया में पोर्ट कर बैंक खाते से रकम उड़ाने की थी साजिश। पीड़ित लेब केमिस्ट लव कुमार मानिकपुरी, निवासी मेढापाली, ने दिनांक 18 जनवरी 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब उन्होंने अपने जियो सिम नंबर से…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। “परीक्षा पे चर्चा 2026” कार्यक्रम का छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तथा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड सरायपाली के विभिन्न विद्यालयों में व्यापक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत 9 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त कर, उन्हें उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। “परीक्षा पे चर्चा ” कार्यक्रम 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने देखा प्रधानमंत्री से सीधा संवाद। मुख्य कार्यक्रम…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना बलौदा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 899 नग Nitrazepam Tablet (Nitrosun 10) जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 6571.69 रुपए आंकी गई है। ANTF द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते एक युवक गिरफ्तार, 899 नग टेबलेट जब्त। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक युवक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल में सवार होकर ओड़िशा…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना महासमुंद क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी एवं कमार डेरा में लंबे समय से अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी। मुखबीर से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर दिनांक 06 फरवरी 2026 की सुबह लगभग चार बजे पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्रवाई की। ग्राम बनसिवनी व कमार डेरा में छापामार कार्रवाई, 247 लीटर महुआ शराब जब्त, 600 किलो लाहन नष्ट। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 247 लीटर कच्ची…

Read More