Author: Ashok Nishad

सुकमा: शबरी नदी में 12 घंटे से फंसे युवक का रेस्क्यू, वायुसेना ने चलाया ऑपरेशन सुकमा। जिले के शबरी नदी में 12 घंटे से अधिक समय से फंसे एक युवक को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ और भारतीय वायुसेना की संयुक्त टीम ने चलाया। युवक नाड़ीगुफा तेलावर्ती इलाके में बाढ़ की तेज धारा में फंस गया था। तेज बहाव और बड़े पत्थरों के कारण मोटरबोट से रेस्क्यू संभव नहीं हो पाया। प्रशासन और पुलिस की शुरुआती कोशिशें नाकाम रहीं। हालात गंभीर होते देख वायुसेना को बुलाया गया। ड्रोन की मदद से युवक…

Read More

महासमुंद। जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां डॉक्टर की मौजूदगी में एक निजी एंबुलेंस ड्राइवर ने घायल मरीज को टांके लगा दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त की रात सड़क हादसे में घायल नोमेश ध्रुव को 112 एंबुलेंस के जरिए बागबाहरा सीएचसी लाया गया था। उस समय डॉ. सौम्य रंजन पटेल ड्यूटी पर मौजूद थे। इलाज के दौरान जब मरीज को टांके लगाने की जरूरत पड़ी, तब डॉक्टर की मौजूदगी में एंबुलेंस ड्राइवर मनोज यादव ने ही मरीज…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बेबीलोन होटल में मंगलवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से लिफ्ट बंद हो गई और कई लोग ऊपरी मंज़िलों पर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लगभग 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रायपुर  बेबीलोन होटल में अचानक लगी आग, 47 लोग सुरक्षित रेस्क्यू। जानकारी के अनुसार, आग होटल की पहली मंज़िल में केबल में शॉर्ट-सर्किट से लगी और धीरे-धीरे सातवें फ्लोर तक पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और कलेक्टर भी…

Read More

बलौदाबाजार-भाटापारा : बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, युवक रंगेहाथ पकड़ा गया बलौदाबाजार-भाटापारा। प्रदेश में बांस करील और पिका के अवैध परिवहन को रोकने के लिए वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में महराजी सर्कल की टीम ने गिरौदपुरी निवासी प्रवीण कुमार पटेल (37 वर्ष) को रंगेहाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में गश्त के दौरान आरोपी को होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG22 AF 8094) से प्रतिबंधित वन उत्पाद ले जाते हुए रोका गया। मौके पर ही मोटरसाइकिल और बांस करील-पिका जब्त कर पी.ओ.आर.…

Read More

बसना।रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में विशेष इतिहास लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, संस्कृति एवं परंपराओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने-अपने तरीके से छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक गाथाओं को कागज़ पर उतारकर प्रदेश की महान विभूतियों का स्मरण किया। इतिहास लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह बताया कि छत्तीसगढ़ न केवल प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है, बल्कि यहाँ की वीर गाथाएँ, लोक परंपराएँ और संस्कृति पूरे देश में अद्वितीय स्थान रखती हैं। रजत जयंती वर्ष 2025 विद्यालय परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता भी…

Read More

सिंघोड़ा: NH-53 पर गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 किलो गांजा जब्त सिंघोड़ा  2 सितंबर: सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम गनियारीपाली के पास सिल्की ढाबा के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 11 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत ₹1.80 लाख बताई गई है। गांजा ले जाया जा रहा था राजस्थान 1 सितंबर को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक सफेद रंग की कार की डिक्की…

Read More

देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सर्व समाज की मौन रैली, प्रशासन को दी चेतावनी महासमुंद 2 सितंबर: तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सर्व समाज ने एकजुट होकर मौन रैली निकाली। यह रैली नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू की गिरफ्तारी के बाद आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। राम मंदिर में हुई बैठक रैली से पहले रविवार को राम मंदिर, तुमगांव में सर्व समाज की बैठक हुई। इस बैठक में साहू समाज के जिलाध्यक्ष धरमदास साहू समेत अन्य…

Read More

बसना: लूटपाट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार बसना 2 सितंबर: बसना थाना क्षेत्र में 30 अगस्त को हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी राशि ₹1200, एक मोबाइल फोन, और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक जब्त की है। घटना का विवरण: प्रार्थी बनवारी लाल नंद ने बसना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई के घर से लौट रहा था। शाम…

Read More

सुकमा । ग्राम पेंटापाड़ के पास गश्त और सर्चिंग के दौरान तीन सक्रिय नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना चिंतागुफा क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।गिरफ्तार नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की नियत से आईईडी प्लांट करने की तैयारी में थे। उनके पास से टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर और पेंसिल सेल बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री का कुल वजन लगभग 2 से 3 किलोग्राम बताया जा रहा है। गश्त और सर्चिंग के दौरान तीन सक्रिय नक्सलियों…

Read More

महासमुंद | महासमुंद जिले की छात्राओं को सरस्वती नि:शुल्क साइकिल योजना का लाभ मिलने में देरी हो रही है। जिले की कक्षा 9वीं की 5525 छात्राओं को अभी तक साइकिल नहीं मिल पाई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत साइकिल खरीदी जा चुकी है, लेकिन वितरण की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में साइकिलें विकासखंडों में पहुंच जाएंगी। नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना में देरी छात्राओं का इंतजार बढ़ा। सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित…

Read More