Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की भ्रष्टाचार मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुरेश चंद्राकर पर करोड़ों रुपए की सड़क निर्माण परियोजना में गड़बड़ी करने, घटिया गुणवत्ता का काम कराने और फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर की भ्रष्टाचार जमानत याचिका खारिज की। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। सुरेश चंद्राकर को एक हत्या मामले में…
अंबिकापुर/सरगुजा। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। युवा ठेकेदार सुधाकर सिंह (37) की पत्नी निशा सिंह (34) ने ऑनलाइन मंगाई गई सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। निशा सिंह ने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सरगुजा में युवा महिला ने ऑनलाइन मंगाई गई सल्फास खाकर आत्महत्या की। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के नावापारा निवासी ठेकेदार सुधाकर सिंह अपनी युवा महिला पत्नी निशा सिंह और दो बेटियों के साथ वसुंधरा कॉलोनी में रह रहे थे। निशा सिंह ने ऑनलाइन…
सारंगढ़ में उफनते नाले में कार बह गई तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान सारंगढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम के सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी क्रम में सारंगढ़ में एक भयानक घटना सामने आई, जब उफनते नाले को पार कर रही कार बह गई। सौभाग्य से कार सवार तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना में पता चला है कि तीनों लोग बरमकेला से ओडिशा जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें बार-बार नाला पार न करने की…
रायगढ़। रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर पतरापाली के जिंदल कोयला गेट के सामने एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार मां और बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि स्कूटी ट्रेलर के अगले चक्के में फंस गई। हालांकि, महिला और उसका चार वर्षीय बेटा सही समय पर वाहन से दूर छिटक गए, जिससे कोई बड़ा जनहानि वाला हादसा टल गया। हादसे का विवरण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंपा पटेल (30 वर्ष) निवासी बघनपुर अपने चार वर्षीय बेटे के साथ रोजाना की तरह आशा द होप क्लीनिक में बच्चे का उपचार कराने…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को इतिहास रचते हुए पहली बार एक साथ 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 30 नक्सली ऐसे हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह आत्मसमर्पण पूना नार और लोन वर्राटू अभियान के तहत हुआ है। आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल हैं। 8 लाख के इनामी बामन मड़काम ने किया सरेंडर सरेंडर करने वालों में सबसे बड़ा नाम 8 लाख का इनामी नक्सली बामन मड़काम है। वह बीते एक दशक से अधिक समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था और 6 से…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान की जनसुनवाई अब नहीं होगी। यह जनसुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित थी, लेकिन ग्रामीणों के लगातार विरोध और विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट घेराव के बाद कलेक्टर ने मंगलवार को आदेश जारी कर इसे स्थगित कर दिया। चूना पत्थर खदान की जनसुनवाई स्थगित, ग्रामीणों के विरोध के बाद कलेक्टर का फैसला। मेसर्स ग्रीन सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राम लालाधुरवा, जोगनीपाली, कपिस्दा सरसरा और धौराभाठा में खदान प्रस्तावित की थी। कंपनी को 200.902 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रतिवर्ष 36.54 लाख टन चूना पत्थर खनन की पर्यावरणीय स्वीकृति भी मिल चुकी थी।…
सरायपाली महाविद्यालय में NSS पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सरायपाली। स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी यू.के. बरिहा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर यदि स्वयंसेवक उनके बताए मार्ग पर चलें तो वे निश्चित रूप से अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है” और राष्ट्रीय सेवा योजना…
बसना। स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रेड रिबन क्लब और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। डॉ. संपत अग्रवाल ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि “रक्तदान महादान “है। यह एक निस्वार्थ कार्य है जो जरूरतमंद को जीवनदान देने की क्षमता रखता है।” उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि…
स्वच्छता पखवाड़ा में बच्चों ने सीखी हाथ धुलाई की आदत बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में आज 24 सितम्बर को स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व समझाया गया। कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को बारी-बारी से हाथ धुलाई का अभ्यास कराया गया। शिक्षक लगन नाग और खीरवंती भोई ने बच्चों को खाने से पहले और शौचालय उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने के सही तरीके सिखाए। प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार सहित सभी शिक्षकों ने समझाया कि स्वच्छ हाथ स्वस्थ जीवन की…
बसना। कुड़ेकेल नाला टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले के क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इस रास्ते से कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को बसना आने-जाने में खासा कष्ट उठाना पड़ रहा है। कुड़ेकेल नाला के विषय में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया । पूर्व सरपंच श्रीमती विनिता सिदार, पूर्व उपसरपंच श्री लक्ष्मीकांत सागर सहित ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह को आवेदन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुड़ेकेल…