Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
आज (7 सितंबर) भाद्रपद पूर्णिमा है। इस दिन उन लोगों के लिए श्राद्ध कर्म किए जाते हैं, जिनकी मृत्यु पूर्णिमा तिथि पर हुई थी। कल यानी 8 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत होगी, जो 21 सितंबर तक चलेगा। इन दिनों परिवारजन अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए धूप-ध्यान, तर्पण और पिंडदान करते हैं। पितरों की कृपा से मिलता है सुख-शांति उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, पितृ पक्ष में जाने-अनजाने सभी पूर्वजों के लिए श्राद्ध करना चाहिए। मान्यता है कि पितरों की तृप्ति से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती…
रायपुर। रायपुर में शनिवार रात 8 बजे से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। रायपुर में भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए नगर निगम ने छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु अलग-अलग तालाब और अस्थायी कुंड तैयार किए हैं। वहीं, महादेव घाट में केवल बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। गणेश प्रतिमा विसर्जन की धूम, रायपुर में विशेष व्यवस्थाएं रायपुर के बुढ़ापारा में राउत नाचा की थीम पर ढोल-मंजीरे और पारंपरिक गीतों की गूंज के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी गई।भिलाई में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। तिरंगे…
सीएम विष्णु देव साय ने एम्स रायपुर में ‘देव हस्त’ रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का शुभारंभ किया रायपुर में मध्य भारत का पहला शासकीय रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित टाटीबंध में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मध्य भारत के पहले शासकीय रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया। सीएम ने किया पहला ड्राई लैब डिसेक्शन मुख्यमंत्री ने स्वयं ‘देव हस्त’ पर पहला ड्राई लैब डिसेक्शन कर इस तकनीक की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय है और यह…
गढ़पटनी । शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष का लगातार दशम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रयोग प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न रोचक प्रयोग प्रस्तुत किए। विशेष आकर्षण का केंद्र जोड़ मशीन (Add Machine) रही, जिसे बच्चों ने अपने रचनात्मक विचारों से तैयार किया था। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष का लगातार दशम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस जोड़ मशीन के माध्यम से छात्रों ने गणितीय गणना को सरल और रोचक ढंग से समझाया। मशीन में संख्याओं को जोड़ने…
रायपुर। सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के चर्चित मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने तोमर परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस केस में 2222 पन्नों की पहली चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। इसमें कुल पांच आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, शुभ्रा सिंह तोमर (41), भावना तोमर (30), दिव्यांश सिंह (25), बंटी सहारे (35) और जीतेंद्र देवांगन (24) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। जांच में सामने आया है कि शुभ्रा और भावना ने सूदखोरी के लिए कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों के जरिए ही…
रायपुर।शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक ठेकेदार से 20 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और बड़ी रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार चौक सरोना निवासी ठेकेदार देवेंद्र कुमार ने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर को फेसबुक के माध्यम से उनकी…
गरियाबंद में नक्सली साजिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किए विस्फोटक और सामान गरियाबंद। नक्सलियों के मंसूबों पर गरियाबंद पुलिस ने फिर से पानी फेर दिया है। ई-30 ऑपरेशन टीम ने मेचका थाना क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाकर तीन अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सली सामान बरामद किया। जंगलों में छिपा नक्सली सामान मिला, पुलिस ने नाकाम की साजिश पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली। बरामद सामग्री में आईईडी, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रॉनिक वायर, बैटरी, स्टील कंटेनर, दवाइयां, ड्राईफ्रूट और नक्सली साहित्य शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि…
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में शिक्षक दिवस समारोह भगतदेवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों, कविताओं और भावपूर्ण शब्दों से अपने गुरुओं का अभिनंदन कर की। इस अवसर पर शिक्षिका पद्मावती नाग के बेटे अंश के जन्मदिवस पर विशेष पहल करते हुए विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई। स्वादिष्ट व्यंजनों से सजी थालियों में सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि आत्मीयता और स्नेह का भाव भी परोसा गया। विद्यालय परिवार ने इस उदार पहल के लिए…
कोरबा।जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी के पास बने तालाब में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तालाब में डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, पुलिस कॉलोनी में पसरा मातम। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस लाइन कॉलोनी में रहने वाले तीन मासूम बच्चे अपने कुछ साथियों के साथ रिसदी तालाब में नहाने…
सरस्वती शिशु मंदिर भगत देवरी में शिक्षक दिवस समारोह भगत देवरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और शिक्षकों के योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी शिक्षकों का सम्मान कर कहा कि “शिक्षक समाज की धरोहर होते हैं, जिनके मार्गदर्शन से नई पीढ़ी संस्कारवान और ज्ञानवान बनती है।” विद्यालय के अध्यक्ष मुन्नीलाल अग्रवाल ने अतिथियों और शिक्षकों का श्रीफल, मिठाई व खिलाकर स्वागत…