Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना। बसना नेशनल हाइवे (NH353) पर स्थित ज़ेब्रा क्रॉसिंग के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, जीराडबरी निवासी दुपहिया चालक बकरी बेचने के लिए बकरी बाजार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बकरी बाजार जा रहे व्यक्ति को पीछे से आ रही कार ने मारी जोरदार ठोकर। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल पर लदी दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुपहिया चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद…
पिथौरा । ग्राम अंसुला में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक श्री श्री 108 एकादश कुण्डीय श्रीमन महा गणेश महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 27 अक्टूबर (कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, सोमवार) को होगा और 5 नवंबर (पूर्णिमा तिथि, बुधवार) को पूर्णाहुति व महाप्रसाद के साथ इसका समापन किया जाएगा। कार्यक्रम विवरण 27 अक्टूबर 2025: कलश यात्रा एवं यज्ञ स्थल पर मंडप स्थापना 28 अक्टूबर 2025 से 4 नवंबर 2025 तक: प्रतिदिन सुबह पूजा, हवन, श्रीमद् भागवत कथा, प्रवचन एवं भजन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 5 नवंबर 2025 (पूर्णिमा): महायज्ञ की पूर्णाहुति व…
सांकरा। ग्राम सांकरा में ग्रामीण स्तर की अंडर PCS ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को भव्य समारोह के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजक समिति की जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले माटीदरहा स्थित दृष्टष्ट ग्राउंड में खेले जाएंगे, जो सांकरा से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर परसवानी रोड पर स्थित है। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार ₹20,000/- एवं ट्रॉफी, जबकि द्वितीय पुरस्कार ₹10,000/- एवं ट्रॉफी रखा गया है।प्रवेश शुल्क ₹1200/- निर्धारित किया गया…
पिथौरा। ग्राम सिलदहा में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में अखिल भारतीय बिंझवार समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के कर्मठ कार्यकर्ता और प्रेरणास्रोत श्री दशरथ बरिहा जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही समाज के विभिन्न पदाधिकारियों —कार्यकारी अध्यक्ष श्री गजेंद्र बिंझवार,महासचिव श्री रामदयाल बिंझवार,सह-सचिव श्री संतुराम बिंझवार का भी समाजजनों ने पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री देव कुमार बिरको, श्री अमोली बिंझवार, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल बिंझवार,…
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने की घटना पर प्रदेश में आक्रोश — विधायक चातुरी नंद ने कही यह बड़ी बात सरायपाली। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना ने पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश और पीड़ा का माहौल पैदा कर दिया है। इस घटना को लेकर आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने कड़ी नाराज़गी जताई है। सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने इसे “छत्तीसगढ़ की अस्मिता और मातृभूमि के सम्मान पर सीधा हमला” बताया है। विधायक नंद ने कहा कि — “छत्तीसगढ़ महतारी केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारी मातृभूमि की प्रतीक हैं। उनकी…
पिथौरा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत पिथौरा ब्लॉक से 53 श्रद्धालुओं का दल शनिवार को पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को जनपद पंचायत परिसर से जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल और जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए विदा किया। यह दल समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित तीर्थ दर्शन यात्रा के अंतर्गत प्रयागराज, काशी विश्वनाथ और सोए हनुमान जी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह और आस्था का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। इस अवसर पर…
बसना। सांकरा स्थित समरसता भवन में शनिवार को विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं भेंट-मुलाकात की। यह बैठक आगामी कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक में विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक अग्रवाल ने कहा कि — “पार्टी के कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।…
बलौदाबाजार। अर्जुनी परिक्षेत्र के अंतर्गत वन्यप्राणी गौर (बायसन) के शिकार की घटना के सामने आने के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। यह घटना 25 अक्टूबर 2025 को बिलारी परिसर के संरक्षित वन कक्ष क्रमांक 324 में हुई थी, जहां गौर को करेन्ट लगाकर मारने की जानकारी प्राप्त हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वनमंडल अधिकारी श्री धम्मशील गणवीर के निर्देश पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए और संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ प्रारंभ की है। साथ ही इस अवैध कृत्य में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर कड़ी…
महासमुंद। खरीफ सीजन 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इसके लिए जिले के 182 खरीदी केंद्रों में तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। प्रशासन ने सभी समितियों को केंद्रों की साफ-सफाई, तौल कांटा, बारदाना और परिवहन व्यवस्था जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस बार नए किसानों के पंजीयन और रकबा संशोधन का कार्य अंतिम चरण में है। जिले में कुल 1 लाख 62 हजार किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 1 लाख 29 हजार 649 किसानों का डाटा कैरी फारवर्ड किया जा चुका है, जबकि 32 हजार 351 किसानों…
महासमुंद। शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जेनेरिक इलेक्टिव कोर्स (वनस्पतिशास्त्र) में औषधीय पौधों का विशेष संग्रहण कार्य किया। इस दौरान वनस्पतिशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को नासा द्वारा प्रमाणित एवं सत्यापित औषधीय पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों ने स्नैक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पोथस प्लांट और एलोवेरा जैसे औषधीय पौधों का संग्रहण कर उनके गुणों एवं उपयोगों का अध्ययन किया।स्नैक प्लांट को हवा से बेंजीन, फार्मेल्डिहाइड और जाइलीन जैसे विषैले तत्वों को हटाने में प्रभावी बताया गया। यह पौधा वायु…