Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर।आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राजधानी के पास तिल्दा की सरकारी देसी शराब दुकान में संभागीय उड़नदस्ता आबकारी अधिकारी और कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां दुकान के सुपरवाइजर को खुलेआम थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल हो गया है। आबकारी अधिकारी का सुपरवाइजर पर थप्पड़, CCTV वीडियो वायरल घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि आबकारी विभाग के अधिकारी उत्तम भारद्वाज सुपरवाइजर से बहस कर रहे हैं। बात बढ़ते ही उन्होंने सुपरवाइजर मधु राय को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद…
रायपुर। लाखे नगर इलाके में इस साल गणेश उत्सव के दौरान एक अनोखी प्रतिमा की स्थापना की गई थी। सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति ने भगवान गणेश की AI तकनीक से तैयार प्रतिमा पंडाल में स्थापित की। आधुनिकता और परंपरा के इस मेल को देखने के लिए स्थानीय लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँच रहे थे। लेकिन यह प्रयोग विवादों में घिर गया। भगवान गणेश की प्रतिमा के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई है। देर रात पंडाल के बाहर अचानक माहौल बिगड़ गया। राम भक्त सेना और अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े लोग पंडाल के सामने विरोध…
महासमुंद । जिले में NHM संघ जिला इकाई के अधिकारी और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 17वें दिन भी जारी रही। करीब 550 कर्मचारियों ने मशाल रैली निकालकर अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इन मांगों में नियमितीकरण और ग्रेड-पे समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। महासमुंद में NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी 17वें दिन मशाल रैली निकाली गई एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष रामगोपाल खुंटे ने कहा कि कर्मचारियों और सरकार की इस “आर-पार की लड़ाई” में सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है…
रायपुर।पाकिस्तानी हेरोइन और दिल्ली ड्रग्स सिंडिकेट की एमडीएमए रायपुर में बेचने वाले इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक समेत 30 से अधिक आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के संपर्क में 850 से ज्यादा रईसजादे थे, जिनमें होटल कारोबारी और राजनेताओं के बेटों के नाम भी सामने आए हैं। करोड़ों की ड्रग्स और हथियार बरामद पुलिस ने आरोपियों से करोड़ों की कीमत की ड्रग्स और पाकिस्तानी पिस्टल बरामद की है। नव्या मलिक से 30 घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ में कई रसूखदारों के नाम सामने आए हैं। सिंडिकेट की मुख्य कड़ियां – नव्या, लवजीत और पिंदर पर फोकस…
बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तोरवा थाना क्षेत्र स्थित क्लाउड स्पा सेंटर में दबिश देकर पुलिस ने मैनेजर समेत 6 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई सभी लड़कियां दूसरे जिलों से आई थीं, जिन्हें महिला मैनेजर ने मसाज के काम का झांसा देकर बुलाया और बाद में देह व्यापार में धकेल दिया। सिटी कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि दयालबंद स्थित होटल इंटरसिटी के सामने गली में…
रायपुर जाने से रोकी गईं मितानिन बहनें, हाईवे पर जाम लगाकर किया जोरदार प्रदर्शन रायपुर। नियमितिकरण और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ की मितानिन बहनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेशव्यापी हड़ताल में शामिल होने रायपुर जा रही गरियाबंद की मितानिन बहनों को प्रशासन ने रास्ते में रोक दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने नेशनल हाईवे-130 पर तिरंगा चौक के पास चक्काजाम कर दिया। हंगामे के बाद उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी गई, लेकिन करीब 20 किलोमीटर आगे पोड़ के पास पुलिस ने फिर से उन्हें रोक लिया। इसके विरोध में मितानिन बहनों ने दोबारा हाईवे जाम…
सुकमा। थाना चिंतलनार क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक नक्सली पर सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता, पांच नक्सली गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार, ये सभी नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के लिए आईईडी प्लांट करने की तैयारी कर रहे थे। समय रहते कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक…
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पिरदा में युवा संसद कार्यक्रम पर प्रशिक्षण बसना। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पिरदा में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कला विभाग के छात्र-छात्राओं को युवा संसदीय कार्यक्रम 2025 के संबंध में जानकारी दी गई। पिथौरा विकासखंड के कार्यक्रम के कुशल प्रशिक्षक लोरीश कुमार ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस अभियान की शुरुआत नई पीढ़ी में राजनीतिक कौशल विकसित करने, लोकतांत्रिक प्रणाली को समझने और संसदीय कामकाज की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से की गई है। लोरीश कुमार ने…
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय का शिलान्यास, सीएम साय बोले – “जीरो पावर कट स्टेट से मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़” नवा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बुधवार को नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ अब जीरो पावर कट स्टेट से मुफ्त बिजली की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम ने बताया कि पावर सेक्टर में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के समझौता…
भिलाई में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, रायपुर में फायरिंग कर नकाबपोशों ने युवक से लूटा पैसा – एक गिरफ्तार, दूसरा फरार भिलाई। दुर्ग जिले में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब भिलाई-3 थाना क्षेत्र के चरोदा में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दो नकाबपोश युवकों ने कट्टा तानकर दुकानदार को लूटने की कोशिश की। हालांकि ज्वेलरी शॉप संचालक नितेश जैन ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों का सामना किया, जिसके बाद आरोपी भाग निकले। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के कुछ घंटे बाद ही यही आरोपी रायपुर के कुकुरबेड़ा…
