Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद। जिला स्तरीय निरीक्षण दल और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने खरीफ मौसम कुल 90 कृषि आदान दुकानों का निरीक्षण किया है। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सतत कार्रवाई कर रहा है। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि इनमें से 55 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर 35 दुकानों का उर्वरक प्राधिकार पत्र 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण कार्रवाई की मुख्य बातें बसना विकासखंड के समलेश्वरी कृषि सेवा केंद्र से 57 बोरी अवैध DAP जब्त कर राजसात की कार्रवाई।…
महासमुंद: जन चौपाल में 48 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश महासमुंद। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान बिजली बिल माफी, शासकीय योजनाओं का लाभ, केसीसी लोन, पीएम आवास की किस्त समेत कई मुद्दों पर कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर विनय लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों का शीघ्र और प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। आवेदनों की मुख्य बातें ग्राम बिरकोनी निवासी गोविंदा ने भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत राशि…
बसना के छात्रों ने एथलेटिक्स में चमक बिखेरी संस्कार द राइजिंग स्कूल के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दम बसना। संस्कार द राइजिंग स्कूल, बसना के दो होनहार विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (5 से 7 सितंबर) में शानदार प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 9वीं के छात्र हेमंत साहू ने 100 मीटर दौड़ और ऊंची-कूद में दमखम दिखाया, जबकि छात्र शुभ अग्रवाल ने 200 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों ने कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास के दम पर प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया।…
22 दिन से हड़ताल पर NHM संविदा कर्मचारी: नवा रायपुर में महिला ने जल समाधि लेने की कोशिश, दुर्ग में तालाब में उतरे 150 से ज्यादा कर्मचारी रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के 16 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 22वें दिन हड़ताल पर हैं। नियमितीकरण समेत प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को आंदोलन ने और उग्र रूप लिया, जब नवा रायपुर में एक महिला कर्मचारी तालाब में कूदकर जल समाधि लेने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल…
महासमुंद में 60 वर्षीय महिला का शव मिला, सिर पर चोट के निशान महासमुंद। जिले में सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खैरा निवासी झूनी बाई कुर्रे (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले से लापता थीं। शव महासमुंद मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भलेसर रोड किनारे मिला है। सड़क किनारे दिखा शव स्थानीय लोगों ने सबसे पहले सड़क किनारे महिला का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच शुरू कर दी। सिर पर…
महासमुंद में करंट से जंगली सुअर-भालू का शिकार, 5 आरोपी गिरफ्तार महासमुंद। जिले में वन्य प्राणियों के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने 11 केवी हाईटेंशन लाइन से खेत में करंट बिछाकर जंगली सुअर और भालू का शिकार किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने दबिश दी और मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जंगली सुअर का मांस और शिकार में इस्तेमाल किए गए सामान जब्त किए गए। वहीं, भालू का शव जंगल से बरामद हुआ। करंट बिछाकर किया शिकार मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भीमखोज और जोरातराई कमार…
बसवाराजू की मौत के बाद नक्सलियों ने चुना नया महासचिव, बस्तर में हिड़मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी रायपुर। आंध्रप्रदेश के खूंखार नक्सली बसवाराजू के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन ने नया नेतृत्व तय कर दिया है। संगठन ने थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी को नया महासचिव नियुक्त किया है। देवजी पर 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम है और वह बस्तर में हुई कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता है। देवजी का खूनी इतिहास देवजी बस्तर में 131 से ज्यादा जवानों की हत्या कर चुका है। वह ताड़मेटला और रानीबोदली हमले का भी मास्टरमाइंड है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना…
CG कैबिनेट बैठक: शहीद ASP की पत्नी DSP बनेंगी, व्यापारियों को छूट और पत्रकारों को मानदेय रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में शहीद ASP की पत्नी को DSP पद देने की घोषणा की गई। साथ ही राज्य के छोटे-बड़े व्यापारियों को बिजली और स्टाम्प शुल्क में छूट देने का निर्णय हुआ। इसके अलावा रिटायर्ड पत्रकारों को अब हर महीने 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। शहीद ASP की पत्नी को DSP पद सरकार ने शहीद ASP के बलिदान को नमन करते हुए उनकी पत्नी को पुलिस विभाग में DSP के पद पर…
बिलासपुर में कांग्रेस की बड़ी सभा बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा में पार्टी नेताओं ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। बिलासपुर में कांग्रेस की बड़ी सभा के मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि “वोट चोरों को जनता माफ नहीं करेगी। वोट चोरी में दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआँ फेंक रही है। भूपेश बघेल का तंज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा में कहा कि नेताओं को अब यह नहीं कहना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने काम नहीं किया…
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईरागांव में पुराना जमीनी विवाद एक बार फिर खून-खराबे में बदल गया। यहां दो भतीजों ने अपने ही चाचा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोंडागांव: जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा की धारदार हथियार से हत्या 2 सितंबर को मृतक लच्छन मंडावी किसी काम से घर से बाहर गया था। उसी दौरान आरोपियों रामचरण और सरवन मंडावी ने मौका पाकर अपने चाचा की हत्या कर दी।4 सितंबर को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और हत्या की आशंका जताई।…
