Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
जांजगीर(जीतयादव)। जिले में सूने मकानों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच जांजगीर पुलिस और साइबर थाना की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी प्रकरण में संलिप्त पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 9 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है। सायबर थाना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी की सोना-चांदी सहित 9.54 लाख की संपत्ति…
बसना(जीतयादव)।नीलांचल भवन (विधायक निवास) बसना में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का आत्मीय आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बसना नीलांचल भवन में महिला मोर्चा नेताओं का स्वागत, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल तथा नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष शीत गुप्ता ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश और जिला स्तर की कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुईं, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। इस अवसर पर नीलांचल भवन में महिला मोर्चा…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में विदाई समारोह, विद्यार्थियों को उपहार देकर दी गई शुभकामनाएं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छोटे विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को शुभकामनाएं…
सरायपाली। विकासखंड सरायपाली के संकुल सिंघोड़ा अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए छात्र सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और कक्षा आठवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। रिमजी विद्यालय में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को विदाई, उत्कृष्ट छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में नेतृत्व, लोकप्रियता और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोपनीय मतदान…
बसना(जीतयादव)।विकासखंड बसना के संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। ललितपुर प्राथमिक शाला में विदाई समारोह, बच्चों को उपहार और फल-मिठाई देकर दी गई शुभकामनाएं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सरपंच नोनी बाई चौहान तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप…
बसना(जीतयादव)।भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम उड़ेला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान वारदात, भीड़ का फायदा उठाकर मंगलसूत्र झपटने वाली महिला पकड़ी गई। जानकारी के अनुसार घटना 11 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। ग्राम उड़ेला में भागवत कथा और मेले के समापन के बाद एक महिला अपने परिवार के साथ भोजन के लिए लाइन में खड़ी…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महासमुंद पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोहरीभाठा क्षेत्र में जुआ फड़ पर रेड मारते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 61 हजार 950 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मोहरीभाठा में ताश से जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी, नकदी और दो बाइक सहित 1.51 लाख की जब्ती। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहरीभाठा आम रास्ता, कमल चन्द्राकर के घर के…
बसना(जीतयादव)। अरेकेल बाईपास से सराईपाली बाईपास तक बने गौरव पथ पर अब हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में डिवाइडर पर लगभग 30 के आसपास क्रॉसिंग बनाए गए हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। इन क्रॉसिंग पर किसी प्रकार का ट्रैफिक सिग्नल या चेतावनी संकेत नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। गौरव पथ पर अनियमित क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल की कमी, तीन महीनों में 150 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा हर 100 से…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 61 हजार 950 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त किया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहरीभाठा जुआ में रेड, 61,950 रुपये और ताश की गड्डी जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहरीभाठा में कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। पुलिस…
रायपुर(जीतयादव)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ किया है। इस योजना के लागू होने से राज्य के लाखों ऐसे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से बकाया बिजली बिल के कारण आर्थिक दबाव महसूस कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की योजना की शुरुआत, 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल भुगतान में मिलेगी सुविधा। यह योजना छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के माध्यम से लागू की गई है। इसके तहत प्रदेश के 28 लाख से अधिक घरेलू,…
