Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
जिला शिक्षा अधिकारी ने झलप विद्यालय का किया निरीक्षण, परिणाम सुधार के दिए निर्देश महासमुंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप में गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय कुमार लहरे एवं जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) रेखराज शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्याख्याताओं और शिक्षकों की स्टाफ बैठक आयोजित की गई, जिसमें शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार और विद्यार्थियों के परिणाम उन्नयन पर विशेष चर्चा की गई। कक्षा 10वीं के मात्र 47 प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर चिंता व्यक्त करते हुए डीईओ लहरे ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक अपने विषय के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित अध्यापन कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने…
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बसना। स्वर्गीय श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक भागीदारी, तथा मीडिया की जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। संस्था के प्राचार्य डॉ. एस.के. साव के निर्देशन में तथा स्वीप नोडल एवं कार्यक्रम अधिकारी एन.के. प्रधान के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर…
ग्राम पंचायत कुरचुंडी में रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत बसना। जनपद पंचायत बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरचुंडी में रोजगार सहायक सफेद रात्रे पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर महासमुंद और जिला पंचायत महासमुंद को एक लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के बाद जांच टीम ने 17 अक्टूबर 2025 को गांव पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों के अनुसार, सचिव पर प्रधानमंत्री आवास सर्वे में पैसों की मांग करने, आवास की अगली किस्त दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने, मनरेगा (MNREGA) के तहत दूसरे लोगों…
कूड़ेकेल में 42 बालिकाओं को मिली साइकिल, सरस्वती साइकिल योजना से बढ़ा आत्मविश्वास बसना। शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूड़ेकेल में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर कुल 42 बालिकाओं को साइकिल मिली — जिनमें अनुसूचित जाति की 8, अनुसूचित जनजाति की 9 और अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल वर्ग) से 25 छात्राएँ लाभान्वित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्राचार्य श्री बलदेव मिश्रा, प्रधान पाठक श्री सुशील सिन्हा (शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कूड़ेकेल) और प्रधान पाठक श्रीमती संतोषी साहू (शासकीय प्राथमिक शाला कूड़ेकेल) संकुल समन्वयक श्री गोवर्धन डड़सेना…
सावित्रीपुर में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की छात्राओं को साइकिल प्रदान बसना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में गुरुवार को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कक्षा नवमी की छात्राओं को साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि— “इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर बालिका निर्भय होकर विद्यालय पहुँच सके। यह योजना बेटियों के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक पहल है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिका…
बम्हनी में साइकिल वितरण समारोह, अतिथियों ने बेटियों को शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित बसना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नवमी की छात्राओं को अतिथियों द्वारा साइकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि जगमोती दीनदयाल भोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा— “सरकार बेटियों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए हर संभव साधन-सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसका परिणाम है कि आज…
महासमुंद। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में महानदी तट पर आयोजित जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का तीन दिवसीय आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सांसद चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मानवता, सेवा भाव और सहानुभूति का संदेश दिया। इस अवसर पर पाणिग्रही ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।जिला मास्टर ट्रेनर दिनेश साहू ने रेडक्रॉस के उद्देश्यों, सिद्धांतों और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन किरण पटेल, विकासखंड सचिव महासमुंद ने किया। प्राथमिक सहायता और जीवन रक्षा…
माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में भूगोल परिषद का गठन, छात्राओं ने संभाली जिम्मेदारी महासमुंद। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के भूगोल विभाग में भूगोल परिषद का गठन किया गया। यह गठन छात्राओं के गुणानुक्रम के आधार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अकादमिक और भौगोलिक वार्षिक कैलेंडर के संचालन के लिए किया गया। इस अवसर पर एम.ए. भूगोल की छात्राओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया — अध्यक्ष: योगेश्वरी उपाध्यक्ष: गायत्री सचिव: मोनिका चंद्राकर सहसचिव: कोमल साहू मीडिया प्रभारी: लक्ष्मी अनुशासन प्रभारी: दिव्या सदस्य: प्रगति प्राचार्य द्वारा सभी मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत…
बसना। बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक् टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहे दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 27 लाख रुपए आंकी गई है। बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (UP65 CT 0136) में अवैध गांजा भरकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर बसना पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने पलसापाली…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के करीब 5 लाख शासकीय कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। राज्य शासन ने अक्टूबर माह का वेतन 17 और 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कर्मचारियों की सुविधा और त्योहारी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। दिवाली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय की पहल पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा — “मेरे लिए शासन…
