Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद। रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल में बुधवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ दर्जन जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ से 7 लाख 63 हजार रुपए नकद, 19 मोबाइल फोन, 1 कार और 9 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। जुआरियों में पार्षद पति जसमीत सिंह उर्फ बादल मक्कड़ समेत कई व्यापारी शामिल बताए गए हैं। वहीं होटल संचालक फरार है। सूचना मिलने पर एएसपी प्रतिभा पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात 1.30 बजे होटल की घेराबंदी की और एक कमरे में दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन…
पिथौरा : विधायक पुरंदर मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात पिथौरा। रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा गुरुवार को पिथौरा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नागरिकों से सौजन्य भेंट की और सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक मिश्रा ने कहा कि दीपावली का हर दीप आस्था, आशा और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि हम सब इस पर्व पर…
बसना। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कुरमाडीह में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किसान बृजलाल चौहान रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे अपने खेत की ओर ट्रैक्टर (क्रमांक CG 06 GD 5895) लेकर निकला था। कुरमाडीह से बरभाठा जाने वाले कच्चे रास्ते पर छोटी डोंगरी के पास चढ़ाई चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया कि रास्ता ऊबड़-खाबड़ था और ट्रैक्टर की रफ्तार भी तेज थी, जिसके कारण वाहन पलटने से बृजलाल उसके नीचे दब गया। आसपास…
परधिया स्कूल में छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले – शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह बसना। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परधिया सरायपाली विकासखंड पिथौरा में शुक्रवार को निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, महामंत्री सुभाष बंजारा एवं उपाध्यक्ष इंदल साव थे। कक्षा नवमी की छात्राओं को अतिथियों द्वारा साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर अभिमन्यु प्रधान ने कहा कि पहले छात्राओं को विद्यालय आने में लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की हानि होती थी। अब शासन की…
बसना में गौरा-गौरी महोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने निभाई सोंटा खाने की परंपरा बसना। दीपावली के पावन अवसर पर बसना नगर में परंपरा, आस्था और लोक संस्कृति से परिपूर्ण गौरा-गौरी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि “गौरा-गौरी पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह हमारी ग्रामीण संस्कृति, सामाजिक एकता और लोक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। हमें इस समृद्ध संस्कृति को संजोकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए, ताकि हमारी युवा पीढ़ी अपनी माटी और जड़ों से जुड़ी रहे।” कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भगवान शिव (गौरा) और माता…
दीपावली अवकाश में भी करनापाली स्कूल में जारी रही पढ़ाई — बच्चों ने ‘पियर लर्निंग’ से बढ़ाया ज्ञान बसना। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली, विकासखंड बसना, जिला महासमुंद ने दीपावली अवकाश के दौरान बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु एक अनूठी पहल की है। विद्यालय परिवार द्वारा पियर लर्निंग (Peer Learning) की प्रक्रिया को अपनाकर विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन को अवकाश के दिनों में भी सक्रिय रखा गया है। पियर लर्निंग एक ऐसी शिक्षण पद्धति है जिसमें विद्यार्थी शिक्षक पर निर्भर रहने के बजाय एक-दूसरे से मिलकर सीखते हैं। वे समूह या जोड़ी में असाइनमेंट की समीक्षा, समस्याओं का समाधान, और विषयगत चर्चा…
बसना। दिनांक 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली, विकासखंड बसना, जिला महासमुंद में बैगलेस डे दिवस के अवसर पर एफ.एल.एन. (Fundamental Literacy and Numeracy) उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत बालवाड़ी एवं पहली कक्षा के बच्चों द्वारा रंगोली निर्माण से हुई। वहीं दूसरी से पाँचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को छह टीमों में विभाजित कर एफ.एल.एन. से संबंधित विषयों पर रंगोली बनाने का कार्य दिया गया। बच्चों ने हिंदी वर्णमाला, अंग्रेजी वर्णमाला, संख्याएँ और गणितीय संक्रियाओं को रचनात्मक रंगोली के माध्यम…
जगदलपुर। नक्सल हिंसा से वर्षों से जूझ रहे बस्तर क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। जिले में सक्रिय 210 नक्सलियों ने जगदलपुर की पुलिस लाइन पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें अबूझमाड़ क्षेत्र के चर्चित नक्सली लीडर एवं प्रवक्ता रूपेश, कांकेर के सक्रिय लीडर राजू सहित कई महिला और पुरुष नक्सली शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया। यह अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण अभियान माना जा रहा है। नक्सली उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के तेज होने के बाद इस पहल को ‘पूना मारगेम’ यानी…
सीमांकन के दौरान दो पक्षों में विवाद, जमकर मारपीट — एक युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज बसना । सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरीन डोंगरी में शुक्रवार सुबह जमीन सीमांकन के दौरान दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, हेमंत पटेल और धनुर्जय, बसंत व सुरेश पटेल के बीच पुश्तैनी…
फर्जी अनुकंपा नियुक्ति का मामला : प्रेमसागर चौहान ने लगाई जांच की गुहार, प्रधानपाठक पर लगाया गंभीर आरोप सरायपाली। विकासखंड सरायपाली के ग्राम पंचायत नूनपानी चकरदा निवासी प्रेमसागर चौहान ने शिक्षा विभाग में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति का गंभीर मामला उठाया है। प्रेमसागर ने आरोप लगाया है कि शासकीय प्राथमिक शाला गौरटेक के प्रधानपाठक संतलाल मुखर्जी ने उनके पिता स्व. कन्हैयालाल चौहान की मृत्यु के बाद अनियमित तरीके से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त की, जबकि उनका परिवार से कोई संबंध नहीं था। प्रेमसागर ने बताया कि उनके पिता की 1991 में सेवा अवधि के दौरान मृत्यु हो गई थी, उस समय वह…
