बसना(जीतयादव)। दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बसना के मंगल भवन में इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल शामिल हुए और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उनके उज्ज्वल एवं सशक्त भविष्य की कामना की।
इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के सम्मान, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल हुए शामिल।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास नजर आया। इस पहल को दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए। दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी जरूरतों को समझते हुए उन्हें सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल उपकरण वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन को मजबूत करने का माध्यम भी हैं।
उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन में काफी उपयोगी साबित होंगे और उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और आयोजकों ने भी दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।


