Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से 34 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार।

    30/10/2026

    रायपुर: रायपुर के आसमान में आज दिखेगा वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टरों का रोमांच, 2 नवंबर को नया रायपुर में होगा एयर शो।

    30/10/2026

    महासमुंद: 6,684 श्रमिकों के खातों में पहुंचे 2.98 करोड़ रुपये, श्रमिक सम्मेलन में मिली बड़ी सौगात।

    30/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायपुर»रायपुर: रायपुर के आसमान में आज दिखेगा वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टरों का रोमांच, 2 नवंबर को नया रायपुर में होगा एयर शो।
    रायपुर

    रायपुर: रायपुर के आसमान में आज दिखेगा वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टरों का रोमांच, 2 नवंबर को नया रायपुर में होगा एयर शो।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad30/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    रायपुर सारंग हेलीकॉप्टर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर। राजधानी रायपुर के लोगों के लिए आज आसमान में एक खास नजारा देखने को मिलेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम 30 अक्टूबर को दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच रायपुर शहर के ऊपर से उड़ान भरेगी। इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों और खुले स्थानों से वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की उड़ान देख सकेंगे।

    दोपहर 12:20 से 12:45 बजे तक शहर के ऊपर से गुजरेंगे हेलीकॉप्टर, राज्योत्सव पर नवा रायपुर के सेंध लेक में होगा विशेष प्रदर्शन।

    राज्योत्सव 2026 के अवसर पर आगामी 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम द्वारा विशेष एयर शो आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम की तैयारियों के तहत आज रायपुर में हेलीकॉप्टरों की उड़ान प्रस्तावित है। इसे लेकर शहरवासियों में उत्सुकता देखी जा रही है।

    रायपुर सारंग हेलीकॉप्टर

    स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर हैं टीम की पहचान।

    भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतब, अनुशासन और हेलीकॉप्टरों के बीच बेहतरीन तालमेल के लिए देश-विदेश में पहचान रखती है। टीम में स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव का इस्तेमाल किया जाता है। इन हेलीकॉप्टरों पर मोर से प्रेरित आकर्षक रंग और डिजाइन भी इसकी खास पहचान हैं।

    रायपुर सारंग हेलीकॉप्टर

    सारंग टीम का गठन वर्ष 2003 में हुआ था। फरवरी 2004 में सिंगापुर के एशियन एयरोस्पेस एयर शो में टीम ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद से टीम कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एयर शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है।

    पांच हेलीकॉप्टरों के साथ दिखाती है हवाई करतब।

    सारंग टीम में सामान्यतः पांच हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं। इनमें चार हेलीकॉप्टर हवाई करतब दिखाते हैं, जबकि पांचवां बैकअप के रूप में रहता है। प्रदर्शन के दौरान हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ान भरते हुए अलग-अलग आकृतियां बनाते हैं। फॉर्मेशन फ्लाइंग, एक साथ दिशा बदलना और तेज गति से ऊपर की ओर उड़ान भरना दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण होते हैं।

    राज्यपाल से भी हुई मुलाकात।

    सारंग टीम के कार्यक्रम से पहले गुरुवार को राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में एयर कमोडोर एवं एयर ऑफिसर कमांडिंग, हेडक्वार्टर एंटी नक्सल टास्क फोर्स नंदा कुमार बाला ने मुलाकात की। इस दौरान कैप्टन वैभव विशाल, ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार, सीडीआर प्रियांशु, स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह, स्क्वाड्रन लीडर विनय पाठक, लेफ्टिनेंट शशांक और लेफ्टिनेंट साई अक्षय भी मौजूद रहे।

    रायपुर सारंग हेलीकॉप्टर

    राज्योत्सव के मौके पर होने वाला यह एयर शो राजधानी और आसपास के लोगों के लिए खास आकर्षण रहने वाला है। आसमान में स्वदेशी हेलीकॉप्टरों के रोमांचक करतब देखने के लिए लोगों को 2 नवंबर का इंतजार है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायपुर: ससुर की हत्या के मामले में बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ADJ कोर्ट ने सुनाया फैसला।

    28/10/2026

    रायपुर: पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपए बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी रकम।

    28/10/2026

    रायपुर: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरा, बेचने निकला तो पुलिस ने दबोचा, 10 लाख का माल बरामद।

    22/10/2026

    रायपुर: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि।

    22/10/2026

    रायपुर: रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा।

    21/10/2026

    रायपुर: महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹632 करोड़।

    09/10/2026
    टॉप पोस्ट
    रायपुर

    रायपुर: ससुर की हत्या के मामले में बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ADJ कोर्ट ने सुनाया फैसला।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपए बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी रकम।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरा, बेचने निकला तो पुलिस ने दबोचा, 10 लाख का माल बरामद।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: तोरेसिंहा के बाल वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन।

    30/10/2026

    महासमुंद: NH-53 में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवतियों की मौत।

    24/10/2026

    रायगढ़: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से 34 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार।

    30/10/2026

    रायपुर: रायपुर के आसमान में आज दिखेगा वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टरों का रोमांच, 2 नवंबर को नया रायपुर में होगा एयर शो।

    30/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.