Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: छान्दनपुर के बड़े तालाब में मरी मिलीं मछलियां, जहर डालने की आशंका से ग्रामीणों में चिंता।

    27/10/2026

    बसना: पिरदा में भाजयुमो ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध।

    27/10/2026

    महासमुंद: नेशनल हाईवे-353 पर एंबुलेंस-बाइक की भिड़ंत, PGDCA छात्र की मौत।

    27/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: नेशनल हाईवे-353 पर एंबुलेंस-बाइक की भिड़ंत, PGDCA छात्र की मौत।
    महासमुंद

    महासमुंद: नेशनल हाईवे-353 पर एंबुलेंस-बाइक की भिड़ंत, PGDCA छात्र की मौत।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad27/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    नेशनल हाईवे हादसा
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद। नेशनल हाईवे -353 पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम हाड़ाबांध रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एंबुलेंस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय हुमेश मन्नाडे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बागबाहरा से महासमुंद-रायपुर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे-353 पर अब तक करीब 65 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 36 लोगों की जान जा चुकी है।

    विषय सूची

    Toggle
    • नेशनल हाईवे-353 पर हाड़ाबांध रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एंबुलेंस-बाइक की भिड़ंत, PGDCA छात्र की मौत; बागबाहरा-महासमुंद मार्ग पर करीब 65 सड़क हादसे, 36 लोगों की गई जान।
    • ओवरटेक के दौरान हादसे की आशंका।
    नेशनल हाईवे-353 पर हाड़ाबांध रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एंबुलेंस-बाइक की भिड़ंत, PGDCA छात्र की मौत; बागबाहरा-महासमुंद मार्ग पर करीब 65 सड़क हादसे, 36 लोगों की गई जान।

    नेशनल हाईवे हादसा

    खल्लारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हुमेश मन्नाडे पिता सोमनलाल, बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बोहारडीह का निवासी था। वह महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में पीजीडीसीए सेकंड सेमेस्टर का छात्र था। सोमवार को वह बाइक क्रमांक CG 06 GR 8166 से महासमुंद से बागबाहरा की ओर जा रहा था।

    नेशनल हाईवे हादसाइसी दौरान बागबाहरा सरकारी अस्पताल से मरीज को लेकर महासमुंद आ रही एंबुलेंस क्रमांक CG 06 GM 0144 से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। युवक के पास मिले कॉलेज आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई।

    ओवरटेक के दौरान हादसे की आशंका।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के पीछे ओवरटेक की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। थाना प्रभारी चाणक्य नाग ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: बर्तन और आभूषण चमकाने का झांसा देकर ठगी, झारखंड की महिला तेंदूकोना में गिरफ्तार।

    25/10/2026

    महासमुंद: कोटवारों का प्रदर्शन, नियमितीकरण और 15 हजार रुपए मासिक पारिश्रमिक की मांग।

    25/10/2026

    महासमुंद: कावेरी सीड्स के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, 6.11 करोड़ रुपये के बकाये की मांग।

    24/10/2026

    महासमुंद: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, मिलावटखोरों पर 16.90 लाख रुपये का जुर्माना।

    24/10/2026

    महासमुंद: NH-53 में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवतियों की मौत।

    24/10/2026

    महासमुंद: 67वां पुलिस स्मृति दिवस पर 19 शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी श्रद्धांजलि।

    22/10/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: बर्तन और आभूषण चमकाने का झांसा देकर ठगी, झारखंड की महिला तेंदूकोना में गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: कोटवारों का प्रदर्शन, नियमितीकरण और 15 हजार रुपए मासिक पारिश्रमिक की मांग।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: कावेरी सीड्स के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, 6.11 करोड़ रुपये के बकाये की मांग।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: छान्दनपुर के बड़े तालाब में मरी मिलीं मछलियां, जहर डालने की आशंका से ग्रामीणों में चिंता।

    27/10/2026

    बसना: पिरदा में भाजयुमो ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध।

    27/10/2026

    महासमुंद: नेशनल हाईवे-353 पर एंबुलेंस-बाइक की भिड़ंत, PGDCA छात्र की मौत।

    27/10/2026

    रायगढ़: ट्रक के पास सो रहे व्यक्ति की हत्या का खुलासा, लूट के इरादे से वारदात; युवक सहित 4 नाबालिग पकड़े गए।

    26/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.