Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज गढ़फुलझर में, रामचंडी दिवस समारोह में होंगे शामिल।

    24/10/2026

    महासमुंद: कावेरी सीड्स के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, 6.11 करोड़ रुपये के बकाये की मांग।

    24/10/2026

    महासमुंद: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, मिलावटखोरों पर 16.90 लाख रुपये का जुर्माना।

    24/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज गढ़फुलझर में, रामचंडी दिवस समारोह में होंगे शामिल।
    बसना

    बसना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज गढ़फुलझर में, रामचंडी दिवस समारोह में होंगे शामिल।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad24/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज, 24 अक्टूबर 2026 को बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर के दौरे पर रहेंगे। यहां बाबा बिशाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित रामचंडी दिवस-2026 के पावन अवसर पर वे श्री श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    विषय सूची

    Toggle
    • बाबा बिशाशहे कुल कोलता समाज का आयोजन; मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर पहुंचने के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
    • धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है रामचंडी दिवस।
    बाबा बिशाशहे कुल कोलता समाज का आयोजन; मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर पहुंचने के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से महासमुंद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका गढ़फुलझर पहुंचने का समय लगभग दोपहर 12:20 बजे निर्धारित है। इसके बाद वे मंदिर परिसर में आयोजित रामचंडी दिवस समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के दोपहर करीब 1:50 बजे गढ़फुलझर से रवाना होने का कार्यक्रम है।

    धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है रामचंडी दिवस।

    रामचंडी दिवस कोलता समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी ओडिशा से भी समाज के लोग माता रामचंडी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया जाता है।

    मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल तथा आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और समाजजन मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: माँ रामचंडी का आशीर्वाद समस्त समाज और क्षेत्रवासियों पर बना रहे : मोक्ष कुमार प्रधान।

    24/10/2026

    बसना: गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए कमलेश डड़सेना को सम्मानित किया गया।

    24/10/2026

    बसना: विजयादशमी पर शस्त्र पूजन और RSS का पथ संचलन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश।

    21/10/2026

    बसना: बगारदरहा में मोटर पंप चोरी का मामला, ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी पकड़ाया।

    19/10/2026

    बसना: जमड़ी गांव में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, नशामुक्त गांव बनाने की पहल पर विशेष जोर।

    19/10/2026

    महासमुंद: खैर लकड़ी तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.70 करोड़ नकद और 70 टन लकड़ी जब्त।

    17/10/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: माँ रामचंडी का आशीर्वाद समस्त समाज और क्षेत्रवासियों पर बना रहे : मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए कमलेश डड़सेना को सम्मानित किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: विजयादशमी पर शस्त्र पूजन और RSS का पथ संचलन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज गढ़फुलझर में, रामचंडी दिवस समारोह में होंगे शामिल।

    24/10/2026

    महासमुंद: कावेरी सीड्स के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, 6.11 करोड़ रुपये के बकाये की मांग।

    24/10/2026

    महासमुंद: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, मिलावटखोरों पर 16.90 लाख रुपये का जुर्माना।

    24/10/2026

    बसना: माँ रामचंडी का आशीर्वाद समस्त समाज और क्षेत्रवासियों पर बना रहे : मोक्ष कुमार प्रधान।

    24/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.