Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: गढ़फुलझर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल तेज, राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण।

    05/10/2026

    बलौदाबाजार: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 6 चोरी की बाइक बरामद।

    05/10/2026

    बसना: 50 किलो गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, बसना पुलिस की कार्रवाई।

    05/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: 50 किलो गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, बसना पुलिस की कार्रवाई।
    बसना

    बसना: 50 किलो गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, बसना पुलिस की कार्रवाई।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad05/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बसना गांजा तस्करी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को गांजा तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। बसना पुलिस ने 50 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले के कथित मुख्य सप्लायर बिस्वामित्र साहू को ओडिशा के बलांगीर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दूसरे राज्य में रहकर गांजा सप्लाई करने के नेटवर्क से जुड़ा था।

    ऑपरेशन निश्चय के तहत बलांगीर में दबिश, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा भेजने का पुलिस ने किया खुलासा।

    मामला थाना बसना अपराध क्रमांक 424/2026, धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2026 को पलसापाली नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान एक क्रेटा कार से 50 किलो गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में आशीष सिंह निवासी पंडरिया कला, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने वाहन से गांजा बरामद करने के साथ आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

    पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि गांजा ओडिशा के सोनपुर क्षेत्र के सप्लायर बिस्वामित्र साहू से लिया गया था और इसे क्रेटा कार से भिलाई ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और डाटा एनालिसिस के आधार पर मुख्य सप्लायर की तलाश शुरू की।

    पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को बलांगीर में दबिश देकर बिस्वामित्र साहू (46) को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा क्रेटा कार में 50 किलो मादक पदार्थ लोड करने और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भेजने की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के मुताबिक वास्तविक वाहन क्रमांक CG 04 AQ 6466 था, जबकि उस पर OD 03 P 7254 की नंबर प्लेट लगाई गई थी।

    गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी मनोज साहू अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश के साथ पूरे नेटवर्क की आगे जांच कर रही है। मामले में पूर्व में 50 किलो गांजा, क्रेटा वाहन और मोबाइल फोन जब्त किया जा चुका है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: गढ़फुलझर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल तेज, राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण।

    05/10/2026

    बसना: बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी नेटवर्क को सप्लाई करने वाला आरोपी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार।

    05/10/2026

    बसना: बगारदरहा में गूंजा भक्ति का स्वर, बैठकी कीर्तन में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    05/10/2026

    बसना: भूकेल में सेवा सेतु शिविर, 622 आवेदनों में 220 का मौके पर निराकरण किया गया।

    04/10/2026

    बसना: आशीर्वाद सेवा समिति के रक्तदान कार्यक्रम में मोक्ष कुमार प्रधान ने किया रक्तदान।

    04/10/2026

    पिरदा: मिशन प्राथमिक शाला जगदीशपुर में न्यौता भोज, बच्चों के साथ मनाया बेटी का जन्मदिन।

    04/10/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: गढ़फुलझर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल तेज, राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी नेटवर्क को सप्लाई करने वाला आरोपी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बगारदरहा में गूंजा भक्ति का स्वर, बैठकी कीर्तन में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: गढ़फुलझर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल तेज, राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण।

    05/10/2026

    बसना: जमड़ी में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल।

    03/10/2026

    बलौदाबाजार: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 6 चोरी की बाइक बरामद।

    05/10/2026

    बसना: 50 किलो गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, बसना पुलिस की कार्रवाई।

    05/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.