बसना। समाजहित और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आशीर्वाद सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने रक्तदाता के रूप में शामिल होकर रक्तदान किया।
आशीर्वाद सेवा समिति के रक्तदान कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य, लोगों से रक्तदान के लिए की अपील।
इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी मरीज और उसके परिवार के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।
उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और स्वस्थ एवं पात्र लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाजहित से जुड़े ऐसे कार्यों में सहभागिता करने से मानव सेवा की भावना मजबूत होती है और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिलती है।
रक्तदान कार्यक्रम के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ऐसे पुनीत कार्यों में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंदों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आशीर्वाद सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।


