Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    30/09/2026

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

    30/09/2026

    बलौदाबाजार: ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹21 हजार का सामान बरामद।

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
    बसना

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad30/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गढ़पटनी में पौधरोपण
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

    गढ़पटनी में विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का लिया संकल्प, प्रधान पाठक सरविन्द सिदार ने बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व।

    कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना और पेड़-पौधों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर गढ़पटनी के प्रधान पाठक सरविन्द सिदार, शिक्षिका खीरवंती भोई, इको क्लब के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    प्रधान पाठक सरविन्द सिदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया और फल प्रदान करने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उद्देश्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि उसे बड़ा होने तक सुरक्षित रखना और उसकी जिम्मेदारी निभाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, खेत और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

    शिक्षिका खीरवंती भोई ने भी बच्चों को पौधों में नियमित पानी देने, उनकी सुरक्षा करने और उन्हें नुकसान से बचाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

    इस दौरान इको क्लब के विद्यार्थियों ने ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ और ‘हरियाली है जीवन का आधार’ जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों को अपनी माताओं के नाम समर्पित करते हुए उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

    गढ़पटनी शाला परिवार ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने में सहायक हैं।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    30/09/2026

    बसना: पिरदा मंडल के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    30/09/2026

    बसना: बड़े टेमरी में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न।

    29/09/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में चतुर्थ आचार्य विकास वर्ग संपन्न।

    28/09/2026

    रायपुर: शिक्षक प्रेमचन्द साव राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित, नवाचारी शिक्षण के लिए मिली पहचान।

    28/09/2026

    बसना: प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार का कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर में सम्मानित किया गया।

    28/09/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: पिरदा मंडल के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बड़े टेमरी में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    30/09/2026

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

    30/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.