बसना, 25 सितंबर 2026। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार का जन्मदिन विद्यालय परिवार की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए स्वल्पाहार एवं न्यौता भोज का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन ग्रहण किया और प्रधान पाठक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
बच्चों और स्टाफ के साथ गढ़पटनी में केक काटकर मनाया जन्मदिन, विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं।
जन्मदिन समारोह के दौरान प्रधान पाठक सरविन्द सिदार ने बच्चों एवं स्टाफ की मौजूदगी में केक काटा। विद्यालय परिवार ने उन्हें स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में शिक्षक श्री लगन नाग एवं श्रीमती खीरवंती भोई, रसोइया गीतांजली वैष्णव एवं नरेशी कैवर्त तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विधुमती कर और उमा कैवर्त उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी सहायिकाएं बुधेश्वरी डड़सेना एवं निर्मला कैवर्त ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना उनके लिए खुशी और संतोष का अवसर है। विद्यालय परिवार के साथ मिलकर खुशियां साझा करने से आपसी प्रेम, सहयोग और अपनत्व की भावना मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक ने सभी बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, रसोइयों और आंगनबाड़ी परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गढ़पटनी में सभी के स्नेह और शुभकामनाओं से उनका जन्मदिन यादगार बन गया।


