बसना(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बरगांव के सरपंच योगेश्वरी गणेश साव ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों ने गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बढ़ाया उत्साह।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती योगेश्वरी गणेश साव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।
मुख्य अतिथि श्रीमती योगेश्वरी गणेश साव ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन न्योछावर किया। उनके आदर्शों को अपनाकर हमें देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान शाला समिति अध्यक्ष डिग्री लाल साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र भोई, भूतपूर्व सरपंच सुरेश प्रधान, सहायक शिक्षक श्रीमती गायत्री सामल, प्रधान पाठक महेश देवांगन, शिक्षाविद जीत यादव, अरुण साहू, मनोहर भोई, सोहन प्रधान, श्रीमती आशा प्रधान, श्रीमती मीना भोई, श्रीमती मंगलमोति यादव, श्रीमती आभा भोई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सविता साहू, सहायिका श्रीमती रीना कुमार तथा ग्राम पंचायत बरगांव के अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के संचालक दयासागर भोई सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, विद्यार्थी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बरगांव में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


