बसना(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल जमदरहा, विकासखंड बसना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं भावपूर्ण चित्र बनाए।
ललितपुर में चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने तिरंगे, भारत माता और घर-घर लहराते राष्ट्रीय ध्वज के बनाए सुंदर चित्र।
बच्चों ने अपने चित्रों में तिरंगा झंडा, भारत माता के हाथों में तिरंगा, तिरंगे के साथ कबूतर तथा घरों पर लहराता राष्ट्रीय ध्वज जैसे कई सुंदर दृश्य उकेरे। बच्चों की रचनात्मकता और चित्रों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रभावी ढंग से सामने आया।
विद्यालय में आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था। तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान जैसे आयोजन बच्चों एवं युवाओं में राष्ट्र के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधान पाठक गफ्फार खान ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को कलम और कॉपी प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय में इस तरह के आयोजन किए जाने पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल साहू, उपाध्यक्ष खेमकुमारी साहू, सदस्य रामेश्वरी चौहान, भीष्मदेव, कायतराम, प्रेमलाल, पी. साहू, रामवती और मेहतरीन सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ देशप्रेम की भावना को भी मजबूत करते हैं।
ललितपुर के प्रधान पाठक गफ्फार खान ने बताया कि बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से सुंदर और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया।


