Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    11/08/2026

    बसना: बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार।

    11/08/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना के बच्चों ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां, देशभक्ति के साथ भेजा स्नेह संदेश।

    11/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, भव्य रैली में दिखी संस्कृति की झलक।
    सरायपाली

    सरायपाली: विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, भव्य रैली में दिखी संस्कृति की झलक।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad11/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    विश्व आदिवासी दिवस
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत रंग 9 अगस्त को सरायपाली के नया मंडी प्रांगण में देखने को मिला। यहां विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पारंपरिक गीत-संगीत एवं नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की।

    पारंपरिक वेशभूषा में निकली रैली, आदिवासी गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया जोर।

    कार्यक्रम की शुरुआत बूढ़ादेव नगर स्थित गोंडवाना भवन के बूढ़ादेव सल्ला गांगरा ठाना में आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना के साथ हुई। गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के भूमका तिरुमाल सुदर्शन सिंह ठाकुर एवं सहयोगियों ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। इसके बाद महिला, पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में गीत-संगीत और नृत्य करते हुए भव्य रैली के रूप में नया मंडी प्रांगण पहुंचे।

    विश्व आदिवासी दिवस

    नया मंडी परिसर में देवी-देवताओं एवं प्रकृति शक्ति की विधि-विधान से स्थापना कर महाआरती की गई। इसके बाद अतिथियों और समाज प्रमुखों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। राजा देवेंद्र बहादुर सिंह का विशेष रूप से स्वागत किया गया, जबकि समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों को अक्षत और पीले गमछे से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ के जिलाध्यक्ष दीपक जगत एवं उनकी टीम ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। वहीं बच्चों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

    कार्यक्रम में विजय नेताम, जगदीश सिदार, कमल नेताम, श्यामाचरण सिदार, दीपक जगत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाज प्रमुख, महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। महिला प्रभाग की नोविना जगत, पुष्पा सिदार, भूमी सिदार, सिंधु जगत, नमिता सिदार, डोलेश्वरी सिदार और रानी जगत सहित अनेक महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

    समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम ने आदिवासी एकता, संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रभावशाली संदेश दिया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला बोड़ेसरा में विद्यार्थियों को वितरित की गई नि:शुल्क गणवेश।

    11/08/2026

    सरायपाली: सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा में बच्चों की सुविधा के लिए उपेंद्र साहू ने भेंट कीं 40 कुर्सियां।

    11/08/2026

    सरायपाली: बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार।

    10/08/2026

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा में विद्यार्थियों को वितरित किए गए पहाड़ा।

    08/08/2026

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला बोड़ेसरा में नेवता भोज का आयोजन, बच्चों ने प्रसन्नता से ग्रहण किया भोजन।

    08/08/2026

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन।

    08/08/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला बोड़ेसरा में विद्यार्थियों को वितरित की गई नि:शुल्क गणवेश।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा में बच्चों की सुविधा के लिए उपेंद्र साहू ने भेंट कीं 40 कुर्सियां।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    11/08/2026

    बसना: बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार।

    11/08/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना के बच्चों ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां, देशभक्ति के साथ भेजा स्नेह संदेश।

    11/08/2026

    बसना: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से विद्यालय संसद चुनाव संपन्न।

    11/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.