पिथौरा(जीतयादव)। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरा पुलिस ने ग्राम टेका में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई है।
टेका में डोंगरी के पास बिक्री के लिए रखी थी अवैध शराब, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को भेजा जेल।
पुलिस के अनुसार, पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेका (डोंगरी के पास) में अवैध रूप से महुआ शराब रखे जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध स्थान पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद मनीराम साहू (65 वर्ष) और पुनीत राम बरिहा (45 वर्ष) से पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके आसपास रखी वस्तुओं की जांच की, जहां से 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
मामले में थाना पिथौरा अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की सूचना मिलने पर संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।


