महासमुंद(जीतयादव)। जिले के ग्राम पंचायत खट्टीडीह कापा में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया।
डॉ. एकता लंगेह ने महिलाओं को खट्टीडीह कापा में आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान और पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉ. एकता लंगेह थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सृष्टि चंद्राकर और जनपद सदस्य श्रीमती सुधा चंद्राकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। महिला स्व-सहायता समूहों की उत्कृष्ट सदस्याओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को उनके समाजसेवी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. एकता लंगेह ने खट्टीडीह कापा में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने कौशल और रुचि के अनुसार प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में घर बैठे भी रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।
श्रीमती सृष्टि चंद्राकर ने महिलाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। खट्टीडीह कापा में श्रीमती सुधा चंद्राकर ने महिला स्वावलंबन पर जोर देते हुए समूह आधारित रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महतारी वंदन योजना, महिला स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, महिला हिंसा से जुड़े कानूनी प्रावधान, आर्थिक स्वावलंबन और महिला अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती तारिणी चंद्राकर ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके बाद अतिथियों ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
खट्टीडीह कापा में कार्यक्रम का संचालन गोपाल साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन योगेश्वर चंद्राकर ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। इस अवसर पर ग्राम सरपंच भुनेश्वर ध्रुव, विकास चंद्राकर, शोभा शर्मा, कल्याणी, पूनम श्रीवास्तव, सालिक साहू, गंगाराम, ईश्वर सहित क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


