Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में निवेश की संभावनाओं पर किया संवाद।

    02/08/2026

    बसना: स्काउट-गाइड के बेसिक कमिश्नर बनने पर बद्री विशाल जोल्हे और शीत गुप्ता का सम्मान।

    02/08/2026

    बसना: बड़ेटेमरी में विज्ञान शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला संपन्न।

    02/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: बड़ेटेमरी में विज्ञान शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला संपन्न।
    बसना

    बसना: बड़ेटेमरी में विज्ञान शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला संपन्न।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad02/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बड़ेटेमरी प्रशिक्षण
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। शासकीय हाई स्कूल बड़ेटेमरी में इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 को लेकर विज्ञान शिक्षकों और प्रभारियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को योजनाओं की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना को बढ़ावा देना रहा।

    इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 को लेकर बड़ेटेमरी में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार बढ़ाने पर जोर।

    जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बी.एल. देवांगन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना श्री बद्री विशाल जोल्हे के आदेश पर बड़ेटेमरी में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अधिकारी जगदीश सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण में विकासखंड बसना के पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापन कराने वाले विज्ञान शिक्षक, विज्ञान प्रभारी एवं व्याख्याताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम में ब्लॉक नोडल अधिकारी अजय कुमार भोई और प्रेमचन्द साव ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रेमचन्द साव ने इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना 2026-27 के तहत ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया, पात्रता, नवाचार के चयन, आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि प्रत्येक विद्यालय विद्यार्थियों के बेहतर और उपयोगी नवाचारों का चयन करते हुए समय पर उनका पंजीयन सुनिश्चित करे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस योजना से जुड़कर अपनी प्रतिभा को सामने ला सकें।

    वहीं, व्याख्याता एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी अजय कुमार भोई ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 की थीम “सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार” सहित इसके विभिन्न उप-विषयों की जानकारी दी। उन्होंने परियोजना निर्माण, ऑनलाइन पंजीयन और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की प्रक्रिया पर शिक्षकों को विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय हाई स्कूल बड़ेटेमरी के प्राचार्य हरिकृष्ण बेहेरा ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

    बड़ेटेमरी में कार्यशाला के सफल संचालन एवं आयोजन में व्याख्याता पुरुषोत्तम साहू और कन्हैयालाल साव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान भी किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के समयबद्ध पंजीयन और गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।

    कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड–मानक योजना और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से जोड़ने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को शिक्षकों के लिए उपयोगी और विद्यार्थियों में विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: स्काउट-गाइड के बेसिक कमिश्नर बनने पर बद्री विशाल जोल्हे और शीत गुप्ता का सम्मान।

    02/08/2026

    बसना: जगदीशपुर में जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बने मोक्ष कुमार प्रधान।

    02/08/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला खपरीडीह में नेवता भोज का आयोजन किया गया।

    02/08/2026

    बसना: बिलखंड में मिनी जियो टावर के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीण और छात्र परेशान।

    01/08/2026

    बसना: विश्व भारती मारुति शोरूम में नई ब्रेजा का भव्य लॉन्च, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने किया शुभारंभ।

    31/07/2026

    बसना: भंवरपुर में 1 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर।

    31/07/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: स्काउट-गाइड के बेसिक कमिश्नर बनने पर बद्री विशाल जोल्हे और शीत गुप्ता का सम्मान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जगदीशपुर में जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बने मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला खपरीडीह में नेवता भोज का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में निवेश की संभावनाओं पर किया संवाद।

    02/08/2026

    बसना: स्काउट-गाइड के बेसिक कमिश्नर बनने पर बद्री विशाल जोल्हे और शीत गुप्ता का सम्मान।

    02/08/2026

    बसना: बड़ेटेमरी में विज्ञान शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला संपन्न।

    02/08/2026

    बसना: जगदीशपुर में जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बने मोक्ष कुमार प्रधान।

    02/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.