Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान को भावभीनी विदाई, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने दी शुभकामनाएं।

    27/07/2026

    बसना: बारिश से बसना क्षेत्र में बिगड़े हालात, सुरंगी नाला उफान पर; कूड़ेकेल पुल के ऊपर 3 फीट पानी।

    27/07/2026

    बसना: ग्राम पौसरा जलमग्न, घरों में घुसा पानी; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम।

    27/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: ग्राम पौसरा जलमग्न, घरों में घुसा पानी; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम।
    बसना

    बसना: ग्राम पौसरा जलमग्न, घरों में घुसा पानी; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad27/07/2026Updated:27/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    पौसरा हाईवे जाम
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। लगातार बारिश के बाद जलभराव की समस्या से परेशान बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पौसरा में ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। गांव में बारिश का पानी भरने से कई घर जलमग्न हो गए और लोगों के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। लंबे समय से बनी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने ग्रामीणों के आंदोलन में शामिल होकर उठाई स्थायी समाधान की मांग, पौसरा मे जेसीबी से जल निकासी शुरू होने के बाद समाप्त हुआ चक्का जाम।

    ग्रामीणों के आंदोलन में जिला पंचायत महासमुंद क्षेत्र क्रमांक 12 के सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का समर्थन करते हुए जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।

    पौसरा में चक्का जाम की सूचना मिलने पर बसना थाना प्रभारी शरद दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से तत्काल जेसीबी मशीन बुलाकर जल निकासी का काम शुरू कराया गया। पानी की निकासी और रास्ता खोलने की कार्रवाई शुरू होने के बाद ग्रामीणों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया गया।

    प्रशासन की तत्काल कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात बहाल हो गया।

    इस दौरान मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पौसरा में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाना जरूरी है। यदि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

    ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में जलभराव के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन तत्काल राहत के साथ-साथ जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान भी करेगा।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: बारिश से बसना क्षेत्र में बिगड़े हालात, सुरंगी नाला उफान पर; कूड़ेकेल पुल के ऊपर 3 फीट पानी।

    27/07/2026

    बसना: AIC द्वारा मंगल भवन में दिव्यांगजनों को बांटे गए निःशुल्क सहायक उपकरण।

    26/07/2026

    बसना: जनपद पंचायत बसना में तकनीकी सहायकों के कार्य-विभाजन पर उठे सवाल।

    26/07/2026

    बसना: प्रयास विद्यालय में चयन से पथरला स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान।

    25/07/2026

    बसना: कूड़ेकेल स्कूल में छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बढ़ाया बेटियों का उत्साह।

    25/07/2026

    बसना: बल्डीडीह मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर।

    24/07/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: बारिश से बसना क्षेत्र में बिगड़े हालात, सुरंगी नाला उफान पर; कूड़ेकेल पुल के ऊपर 3 फीट पानी।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: AIC द्वारा मंगल भवन में दिव्यांगजनों को बांटे गए निःशुल्क सहायक उपकरण।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जनपद पंचायत बसना में तकनीकी सहायकों के कार्य-विभाजन पर उठे सवाल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान को भावभीनी विदाई, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने दी शुभकामनाएं।

    27/07/2026

    बसना: पिरदा धान खरीदी केंद्र में 4.50 करोड़ रुपये के घोटाले में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार।

    10/06/2026

    सरायपाली: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सरायपाली में 2 आरोपी गिरफ्तार।

    03/04/2026

    बसना: बारिश से बसना क्षेत्र में बिगड़े हालात, सुरंगी नाला उफान पर; कूड़ेकेल पुल के ऊपर 3 फीट पानी।

    27/07/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.