Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: AIC द्वारा मंगल भवन में दिव्यांगजनों को बांटे गए निःशुल्क सहायक उपकरण।

    26/07/2026

    बसना: जनपद पंचायत बसना में तकनीकी सहायकों के कार्य-विभाजन पर उठे सवाल।

    26/07/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला देवलगढ़ में शाला प्रबंधन समिति का गठन, बच्चों को मिला नया गणवेश।

    26/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: जनपद पंचायत बसना में तकनीकी सहायकों के कार्य-विभाजन पर उठे सवाल।
    बसना

    बसना: जनपद पंचायत बसना में तकनीकी सहायकों के कार्य-विभाजन पर उठे सवाल।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad26/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    जनपद पंचायत बसना
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। जनपद पंचायत बसना में मनरेगा और ग्रामीण विकास से जुड़े निर्माण कार्यों की तकनीकी जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मनरेगा तकनीकी सहायक संदीप कुमार के जिम्मे 57 ग्राम पंचायतों की तकनीकी जिम्मेदारी है। वहीं अन्य तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पंचायतों का कार्यभार अलग-अलग संख्या में वितरित किया गया है।

    विषय सूची

    Toggle
    • जनपद पंचायत बसना में तकनीकी जिम्मेदारियों के आवंटन को लेकर चर्चा तेज, निगरानी व्यवस्था और कार्यभार के संतुलन पर उठ रहे सवाल।
    • 57 पंचायतों की जिम्मेदारी बनी चर्चा का विषय
    जनपद पंचायत बसना में तकनीकी जिम्मेदारियों के आवंटन को लेकर चर्चा तेज, निगरानी व्यवस्था और कार्यभार के संतुलन पर उठ रहे सवाल।

    जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत बसना के अंतर्गत कुल 102 ग्राम पंचायतें आती हैं। इनमें संदीप कुमार, मनरेगा तकनीकी सहायक को 57 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जयानंद श्रीवास, उप अभियंता (ग्रामीण यांत्रिक सेवा) को 24 ग्राम पंचायतों का तकनीकी दायित्व सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है।

    इसके अलावा सुंदरलाल, मनरेगा तकनीकी सहायक के पास 12 पंचायतें तथा रानी राय, मनरेगा तकनीकी सहायक के पास 9 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी बताई गई है।वहीं उपलब्ध जानकारी के अनुसार स्नेहा पटेला को 12, तमेश ध्रुव को 14, अंकित गुप्ता को 15, सहायक पटेल को 15, ज्योति नाग को 12, पूर्णिमा ठाकुर को 11 तथा रमा साहू को 12 ग्राम पंचायतों का दायित्व दिया गया है।

    इसी क्रम में जनपद पंचायत बसना के विष्णु नारायण सिंह राठौर, उप अभियंता (ग्रामीण यांत्रिक सेवा) का नाम भी तकनीकी अमले में शामिल है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनके जिम्मे किसी ग्राम पंचायत का आवंटन नहीं किया गया है।

    57 पंचायतों की जिम्मेदारी बनी चर्चा का विषय

    सबसे अधिक चर्चा मनरेगा तकनीकी सहायक संदीप कुमार को दी गई 57 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी को लेकर हो रही है। सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में पंचायतों में संचालित मनरेगा एवं अन्य निर्माण कार्यों का नियमित स्थल निरीक्षण, तकनीकी मूल्यांकन और गुणवत्ता की निगरानी किस तरह प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी।

    मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, स्टॉप डैम और अमृत सरोवर सहित कई विकास कार्य कराए जाते हैं। इन कार्यों की तकनीकी जांच, स्थल निरीक्षण और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में तकनीकी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

    ऐसे में एक ही तकनीकी सहायक के पास बड़ी संख्या में पंचायतों की जिम्मेदारी और दूसरी ओर कुछ तकनीकी अधिकारियों के पास कम अथवा किसी पंचायत का आवंटन नहीं होने की स्थिति को लेकर कार्यभार के संतुलन और तकनीकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

    हालांकि, पंचायतों के बीच तकनीकी जिम्मेदारियों का आवंटन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इस पूरे मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि क्या जिम्मेदारियों के इस बंटवारे की प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की जाती है और क्या सभी पंचायतों में निर्माण कार्यों की प्रभावी तकनीकी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कार्यभार को संतुलित किया जाता है।

    ग्रामीणों की अपेक्षा है कि जनपद पंचायत बसना में मनरेगा सहित सभी विकास कार्यों की समय पर तकनीकी जांच, नियमित स्थल निरीक्षण और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच सके।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: AIC द्वारा मंगल भवन में दिव्यांगजनों को बांटे गए निःशुल्क सहायक उपकरण।

    26/07/2026

    बसना: प्रयास विद्यालय में चयन से पथरला स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान।

    25/07/2026

    बसना: कूड़ेकेल स्कूल में छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बढ़ाया बेटियों का उत्साह।

    25/07/2026

    बसना: बल्डीडीह मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर।

    24/07/2026

    बसना: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में शिक्षिका रेखा पाण्डेय ने जन्मदिन पर कराया न्योता भोज।

    24/07/2026

    बसना: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला साईं सरायपाली के दो विद्यार्थियों का प्रयास विद्यालय में चयन।

    24/07/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: AIC द्वारा मंगल भवन में दिव्यांगजनों को बांटे गए निःशुल्क सहायक उपकरण।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: प्रयास विद्यालय में चयन से पथरला स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: कूड़ेकेल स्कूल में छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बढ़ाया बेटियों का उत्साह।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: कूड़ेकेल स्कूल में छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बढ़ाया बेटियों का उत्साह।

    25/07/2026

    महासमुंद: 274 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में।

    25/07/2026

    झलप: “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस की बैठक, पंचायत व बूथ कमेटियों का गठन।

    21/03/2026

    बसना: AIC द्वारा मंगल भवन में दिव्यांगजनों को बांटे गए निःशुल्क सहायक उपकरण।

    26/07/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.