Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिरदा: शासकीय माध्यमिक शाला साई सरायपाली में भाजपा पदाधिकारियों ने कराया न्योता भोज।

    16/07/2026

    बसना: रथ यात्रा पर मोक्ष कुमार प्रधान ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

    16/07/2026

    बसना: गनेकेरा में स्थापित हुआ पहला रागी प्रोसेसिंग यूनिट, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण का लाभ।

    16/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: कोलिहादेवरी स्कूल में 29 छात्राओं को मिली नि:शुल्क सरस्वती साइकिल, खुशी से खिले चेहरे।
    बसना

    बसना: कोलिहादेवरी स्कूल में 29 छात्राओं को मिली नि:शुल्क सरस्वती साइकिल, खुशी से खिले चेहरे।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad16/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    कोलिहादेवरी साइकिल वितरण
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी में मंगलवार को कक्षा 9वीं की 29 नवप्रवेशी छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने के बाद छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को विद्यालय तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

    कोलिहादेवरी स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को मिला लाभ, नियमित पढ़ाई और बेहतर भविष्य का लिया संकल्प।

    कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एन.पी. नायक एवं शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रेखा पारेश्वर ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्राचार्य एन.पी. नायक ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय आएं, मन लगाकर अध्ययन करें और अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम रोशन करें।

    साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने भी नियमित रूप से विद्यालय आने और बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोलिहादेवरी के सरपंच फगूलाल चौहान, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गोपाल नायक, परदेशी पटेल, प्रकाश साहू, देवेंद्र प्रधान, संतोषिनी साहू, मालती सिदार, तारा सिदार, सुरेंद्री सिदार, ललिता सिदार सहित बड़ी संख्या में पालक एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के सफल संचालन में सरस्वती साइकिल वितरण प्रभारी घनश्याम मांझी तथा सहायक दिनेश जगत की विशेष भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने इस योजना को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिरदा: शासकीय माध्यमिक शाला साई सरायपाली में भाजपा पदाधिकारियों ने कराया न्योता भोज।

    16/07/2026

    बसना: रथ यात्रा पर मोक्ष कुमार प्रधान ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

    16/07/2026

    बसना: गनेकेरा में स्थापित हुआ पहला रागी प्रोसेसिंग यूनिट, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण का लाभ।

    16/07/2026

    बसना: 50 किलो गांजा के साथ बिलासपुर का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 28 लाख की संपत्ति की जब्त।

    16/07/2026

    बसना: गांजे के साथ बसना के 2 तस्कर और ओडिशा के 2 सप्लायर गिरफ्तार।

    16/07/2026

    सरायपाली: बाराडोली में यूनाइटेड कराटे एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न।

    15/07/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    पिरदा: शासकीय माध्यमिक शाला साई सरायपाली में भाजपा पदाधिकारियों ने कराया न्योता भोज।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: रथ यात्रा पर मोक्ष कुमार प्रधान ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: गनेकेरा में स्थापित हुआ पहला रागी प्रोसेसिंग यूनिट, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण का लाभ।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिरदा: शासकीय माध्यमिक शाला साई सरायपाली में भाजपा पदाधिकारियों ने कराया न्योता भोज।

    16/07/2026

    बसना: रथ यात्रा पर मोक्ष कुमार प्रधान ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

    16/07/2026

    बसना: गनेकेरा में स्थापित हुआ पहला रागी प्रोसेसिंग यूनिट, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण का लाभ।

    16/07/2026

    बसना: कोलिहादेवरी स्कूल में 29 छात्राओं को मिली नि:शुल्क सरस्वती साइकिल, खुशी से खिले चेहरे।

    16/07/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.