Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    26/08/2026

    महासमुंद: TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।

    26/08/2026

    कोमाखान: बस के इंतजार में खड़ा था गांजा तस्कर, पुलिस ने दबोचा; 8.290 किलो गांजा बरामद।

    26/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायपुर»रायपुर: नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई, विरोध के बीच प्रशासन ने हटाए 77 अतिक्रमण।
    रायपुर

    रायपुर: नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई, विरोध के बीच प्रशासन ने हटाए 77 अतिक्रमण।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad30/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    नकटी गांव अतिक्रमण
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर(जीतयादव)। राजधानी से लगे नकटी गांव में सोमवार को प्रशासन ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवारों ने विरोध-प्रदर्शन किया, अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई और कुछ स्थानों पर पत्थरबाजी भी हुई। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई पूरी करते हुए 77 अतिक्रमण हटा दिए।

    विरोध और पत्थरबाजी के बीच नकटी गांव में 77 अतिक्रमण हटाए, प्रभावित परिवारों को ईडब्ल्यूएस आवासों में किया गया शिफ्ट।

    प्रशासन के अनुसार वार्ड क्रमांक 16 और 17 में करीब 9 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान लगभग 77 मकानों के साथ बाउंड्रीवाल और फेंसिंग से किए गए कब्जों को भी हटाया गया। पूरे अभियान के दौरान बड़ी संख्या में राजस्व अधिकारी, नगर निगम की टीम और पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई तथा ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव के तीनों प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई थी।

    नकटी गांव

    नकटी गांव में कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवारों ने बुलडोजर के सामने बैठकर नारेबाजी की और विरोध जताया। कुछ लोगों ने जेसीबी पर पत्थर भी फेंके, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने बताया कि प्रभावित परिवारों के सामान को नगर निगम के वाहनों से नवा रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस आवासों तक पहुंचाया गया, जहां उन्हें अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है।

    वहीं, भारती साहू, सोनी यादव, मुकुंद साहू समेत नकटी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं और उन्हें बिजली, पानी सहित अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती रही हैं। उनका दावा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई मकान भी स्वीकृत हुए थे, ऐसे में अब उसी भूमि को अतिक्रमण बताकर हटाना उनके साथ अन्याय है। दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर की गई है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    26/08/2026

    रायपुर: श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता।

    25/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    14/08/2026

    रायपुर: महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, नारी सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती।

    08/08/2026

    रायपुर: ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ, प्रदेशभर में बनेंगे 6,671 बालिका शौचालय।

    07/08/2026

    रायपुर: ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत 1,739 दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण।

    04/08/2026
    टॉप पोस्ट
    रायपुर

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    26/08/2026

    महासमुंद: TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।

    26/08/2026

    कोमाखान: बस के इंतजार में खड़ा था गांजा तस्कर, पुलिस ने दबोचा; 8.290 किलो गांजा बरामद।

    26/08/2026

    बसना: अवैध शराब के खिलाफ बसना में पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    26/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.