Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    05/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

    05/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 5
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।
    महासमुंद

    महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad05/06/2026Updated:05/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    किसान कांग्रेस महासमुंद
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच खाद, बीज और सिंचाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए किसान कांग्रेस सड़क पर उतर आई। किसानों के अधिकारों और मांगों को लेकर आयोजित रैली में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

    किसान कांग्रेस के नेतृत्व में सृष्टि ध्रुव और मोहित ध्रुव ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

    प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा तथा जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मानिक साहू के नेतृत्व में रैली निकालकर किसानों की दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।

    आंदोलन में सृष्टि ध्रुव, सभापति स्वास्थ्य समिति महासमुंद एवं मोहित ध्रुव, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस महासमुंद भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान आज खाद, बीज, सिंचाई और बढ़ती कृषि लागत जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं।

    सृष्टि ध्रुव और मोहित ध्रुव ने किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, कृषि कार्यों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, समय पर बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो किसान कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

    ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य महासमुंद मोक्ष कुमार प्रधान, मधुसूदन साहू, रवि कश्यप, चंपकलाल चौहान, भूषण पटेल, महिपाल सिंह जटाल, मनोज प्रधान, प्रशांत पंडा, राहुल जांगड़े और निर्मल प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: किसान कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर उतरी सड़क पर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    04/06/2026

    महासमुंद: दोस्तों ने की युवक की हत्या, महानदी किनारे दफनाया शव, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    02/06/2026

    महासमुंद: LPG गबन कांड में ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक और डायरेक्टर गिरफ्तार।

    28/05/2026

    महासमुंद: CG ITI एडमिशन 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन, युवाओं को मिलेगा कौशल और रोजगार का अवसर।

    28/05/2026

    महासमुंद: पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच।

    26/05/2026

    महासमुंद: अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, कोमाखान से 1 आरोपी गिरफ्तार।

    26/05/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: किसान कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर उतरी सड़क पर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: दोस्तों ने की युवक की हत्या, महानदी किनारे दफनाया शव, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: LPG गबन कांड में ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक और डायरेक्टर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब जब्त।

    04/06/2026

    महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

    05/06/2026

    रायगढ़: CCTV फुटेज से खुला शॉ मिल चोरी का राज, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

    04/06/2026

    महासमुंद: किसान कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर उतरी सड़क पर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    04/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.