बसना(जीतयादव)।रानीसागर (नानकसागर) में 28 मई से 30 मई 2026 तक भव्य श्री सोलहप्रहरी हरि नाम यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां तेज हो गई हैं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
रानीसागर में 28 से 30 मई तक चलेगा धार्मिक आयोजन, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कलाकार देंगे प्रस्तुति।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी रानीसागर द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन स्थल पर हरिनाम संकीर्तन, पूजा-अर्चना और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार 28 मई, गुरुवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी के अवसर पर कलश स्थापना एवं नाम उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं 30 मई, शनिवार को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा।

धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई प्रसिद्ध भजन एवं कीर्तन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में अनीता बारीक़, बिलासिनी साहू, हेमसागर पटेल, किशन भोई, खिरोबाई सांडे, सुरेंद्री जाल, डॉली सॉ, रुपाली पाण्डे और श्रेया मेहर सहित कई कलाकार शामिल होंगे।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।



