Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच।
    महासमुंद

    महासमुंद: पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad26/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अपराध जांच को और अधिक तेज और वैज्ञानिक बनाने के लिए महासमुंद पुलिस को अत्याधुनिक हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन मिली है। यह हाईटेक वैन अब मौके पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच, सैंपलिंग और टेस्टिंग करने में सक्षम होगी, जिससे गंभीर मामलों की जांच में तेजी आएगी।

    हत्या, लूट और महिला अपराध जैसे मामलों में मौके पर ही होगी हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन से वैज्ञानिक जांच।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन एक चलते-फिरते वैज्ञानिक प्रयोगशाला के रूप में काम करेगी। हत्या, लूट, महिला संबंधी अपराध और अन्य जघन्य मामलों में घटना स्थल से तुरंत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकेंगे। इससे घटनास्थल दूषित होने से पहले ही जरूरी डिजिटल और जैविक साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा सकेगा।

    वैन में मानव रक्त परीक्षण, फिंगर प्रिंट और फुट प्रिंट लिफ्टिंग, हस्तलिपि परीक्षण, डाटा रिट्रीव, अत्याधुनिक कैमरा और सूक्ष्मदर्शी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन तकनीकों की मदद से मौके पर ही प्राथमिक विश्लेषण किया जा सकेगा, जिससे अपराध अनुसंधान और अधिक प्रभावी होगा।

    जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी समेत जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    कार्यक्रम के दौरान जिला फॉरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. लवकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को वैन की तकनीकी विशेषताओं और उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा अपराधियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने में मददगार साबित होगी।

    इस अवसर पर कलेक्टर विनय लंगेह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष हेतराम साहू, जिला मीडिया प्रभारी आनंद राम साहू सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026

    महासमुंद: बेमचा के पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 3 गिरफ्तार।

    06/08/2026

    महासमुंद: खट्टीडीह कापा में ‘महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन’ कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प।

    06/08/2026

    महासमुंद: महारुद्राभिषेक में महासमुंद में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह।

    06/08/2026

    महासमुंद: कोमाखान पुलिस ने 22 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा।

    05/08/2026

    महासमुंद: एनालॉग पनीर और प्रतिबंधित उत्पादों के उपयोग पर सख्त निर्देश।

    05/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: बेमचा के पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 3 गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: खट्टीडीह कापा में ‘महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन’ कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026

    सरायपाली: बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार।

    10/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.