बसना(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना-चौकी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
भंवरपुर पुलिस की कार्रवाई में 30 लीटर देशी अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
इसी कड़ी में चौकी भंवरपुर थाना बसना पुलिस ने ग्राम सलखंड रोड के पास रेड कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सलखंड रोड किनारे अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी गणेश भोई (24 वर्ष) और चंदर सिंह भोई (25 वर्ष), निवासी रनकोट थाना सरसीवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 30 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महासमुंद पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



