Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: 33 जिलों में शुरू हुई “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा, 400 अत्याधुनिक वाहन और फॉरेंसिक वैन रवाना।

    18/05/2026

    बसना: वार्ड 8 में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

    18/05/2026

    रायगढ़: तलवार लेकर घर में घुसा युवक गिरफ्तार, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़।

    18/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»रायगढ़»रायगढ़: तलवार लेकर घर में घुसा युवक गिरफ्तार, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़।
    रायगढ़

    रायगढ़: तलवार लेकर घर में घुसा युवक गिरफ्तार, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad18/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    तलवार समेत आरोपी को दबोचा
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायगढ़(जीतयादव)। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सोडेकेला में तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसकर वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने घर परिसर में खड़ी बोलेरो और बाइक पर तलवार से हमला कर नुकसान पहुंचाया था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

    बोलेरो और बाइक पर किया हमला, पुलिस ने तलवार समेत आरोपी को दबोचा।

    जानकारी के अनुसार, ग्राम सोडेकेला निवासी संतोष पटेल ने थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई कि 16 मई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे गांव का मृत्युंजय बिशी लोहे की धारदार तलवार लेकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने घर परिसर में खड़ी बोलेरो वाहन क्रमांक CG 10 AE 9117 और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AH 6481 पर तलवार से हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

    पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए तलवार लेकर जान से मारने दौड़ा, जिससे वह डरकर वहां से भाग गया। घटना में दोनों वाहनों को करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

    पीड़ित की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 333, 296, 351(3), 324(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मृत्युंजय बिशी पिता स्व. केशव बिशी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सोडेकेला को हिरासत में लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार तलवार बरामद कर जब्त कर ली। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायगढ़: वृद्ध महिला हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, बेटे ने ही की मां की हत्या।

    18/05/2026

    रायगढ़: 58 लीटर अवैध शराब जब्त, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    17/05/2026

    रायगढ़: Online क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, गोवा से 6 आरोपी गिरफ्तार।

    17/05/2026

    रायगढ़: अधिवक्ता आराधना सिदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार।

    17/05/2026

    रायगढ़: Instagram पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    16/05/2026

    रायगढ़: खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, कार मैकेनिक गिरफ्तार।

    15/05/2026
    टॉप पोस्ट
    रायगढ़

    रायगढ़: वृद्ध महिला हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, बेटे ने ही की मां की हत्या।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: 58 लीटर अवैध शराब जब्त, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: Online क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, गोवा से 6 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: लू से बेहोश महिला की मदद को आगे आए मोक्ष कुमार प्रधान, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

    18/05/2026

    सरायपाली: 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    18/05/2026

    बसना: अवैध कबाड़ यार्ड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त।

    18/05/2026

    पिथौरा: कोर्ट परिसर में आदिवासी युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप।

    17/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.