Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: तलवार लेकर घर में घुसा युवक गिरफ्तार, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़।

    18/05/2026

    रायगढ़: वृद्ध महिला हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, बेटे ने ही की मां की हत्या।

    18/05/2026

    सरायपाली: 9.17 करोड़ के सोने के आभूषण जब्त, सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    18/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बलौदाबाजार»बलौदाबाजार: पुलैनी मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, पिकअप वाहन जब्त।
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: पुलैनी मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, पिकअप वाहन जब्त।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad18/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    युवक को पिकअप ने मारी टक्कर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बलौदाबाजार(जीतयादव)। थाना गिधौरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुलैनी मोड़ के पास रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    गिधौरी से भटगांव जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच।

    जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को सुबह करीब 11:40 बजे जितेन शिकारी (35 वर्ष) निवासी शिवरीनारायण वार्ड क्रमांक 01 अपने वाहन से गिधौरी से भटगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम पुलैनी मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जितेन शिकारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही गिधौरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलैनी मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की मांग की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बलौदाबाजार: दक्षिण कोशल कप 2026 का खिताब बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के नाम।

    18/05/2026

    पिथौरा: पुराने सिक्के से मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, पीड़ित ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

    09/03/2026

    बलौदाबाजार: 63 लाख के 417 गुम मोबाइल बरामद, कई राज्यों से रिकवरी कर मालिकों को सौंपे।

    19/02/2026

    बलौदाबाजार: कुर्रुपाठ भगवान मंदिर विवाद, कार्रवाई की मांग को लेकर सोनाखान चौकी में आवेदन।

    18/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: दक्षिण कोशल कप 2026 का खिताब बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के नाम।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: पुराने सिक्के से मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, पीड़ित ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

    Ashok Nishad
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: 63 लाख के 417 गुम मोबाइल बरामद, कई राज्यों से रिकवरी कर मालिकों को सौंपे।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: लू से बेहोश महिला की मदद को आगे आए मोक्ष कुमार प्रधान, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

    18/05/2026

    सरायपाली: 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    18/05/2026

    बसना: अवैध कबाड़ यार्ड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त।

    18/05/2026

    पिथौरा: कोर्ट परिसर में आदिवासी युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप।

    17/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.