महासमुंद(जीतयादव)। DIET (District Institute of Education and Training) महासमुंद में कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण का समापन 09 मई 2026 को हुआ। यह प्रशिक्षण 05 मई से 09 मई तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए शिक्षकों और बीआरजी सदस्यों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति और कक्षा 7वीं की नई पुस्तकों पर शिक्षकों को DIET में दिया गया प्रशिक्षण।
DIET में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और संस्कृत विषय के नोडल व्याख्याताओं ने विभिन्न सत्र लिए। प्रत्येक दिवस के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, एनसीएफ, एससीएफ 2023, कला शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया।
सामाजिक विज्ञान विषय में व्याख्याता तिलोत्तमा प्रधान के नेतृत्व में डीआरजी बद्रिका ध्रुव एवं हेमंत खुटे ने विषय के कठिन बिंदुओं और आकलन प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया। पाठ प्रदर्शन के दौरान चन्द्रभानु पटेल ने संविधान के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों को घर, स्कूल, गांव, सड़क, अस्पताल और देश से जोड़ते हुए प्रस्तुतीकरण दिया।
प्रशिक्षण में शशिभूषण रावल, टिकेलाल सवाल, दिनेश बहादुर पटेल, मनोहर पटेल, हेमिन ठाकुर, योगिता ठाकुर और धनेश्वरी सिन्हा सहित विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
समापन सत्र का संचालन टेकराम सेन ने किया। इस दौरान व्याख्याता सुमन दिवान और दुर्गा सिन्हा ने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ फील्ड स्तर पर बच्चों तक पहुंचना चाहिए। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।



