पिथौरा(जीतयादव)। बजरंग दल और गौ सेवा आयोग के सदस्यों ने पिथौरा क्षेत्र में कथित गौ-तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए 11 बैलों को तस्करों के कब्जे से छुड़ाया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
गौ तस्करी का डूमरपाली पुल के पास कार्रवाई, एक आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
जानकारी के अनुसार गौ सेवा आयोग के सदस्य राजा अग्रवाल को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध तरीके से बैलों को सड़क किनारे हांकते हुए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही राजा अग्रवाल अपने साथियों ऋषि ध्रुववंशी और भोजराम ध्रुव के साथ मौके पर पहुंचे।
टीम ने डूमरपाली पुल के पास तीन लोगों को 11 बैलों के साथ जाते हुए देखा। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दो लोगों को पकड़ लिया गया।
![]()
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजकुमार रात्रे निवासी पासिद सिरपुर और संतोष यादव निवासी पासिद सिरपुर के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी का नाम जीतू सतनामी बताया जा रहा है, जो मुढ़ागांव (तेंदुकोना) का निवासी है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बैलों को बांसकाटा तक ले जाया जा रहा था, जहां से वाहन में भरकर ओडिशा मार्ग के जरिए आगे भेजने की तैयारी थी। मामले की सूचना मिलने पर पिथौरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अमन अग्रवाल और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।



