बसना(जीतयादव)।इन दिनों एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसमें बिना OTP और बिना किसी कॉल के ही लोगों के बैंक खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। यह ठगी AEPS (Aadhaar Enabled Payment System) फेस ऑथेंटिकेशन फ्रॉड के जरिए की जा रही है, जिससे आम नागरिकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
सावधान! बिना OTP और कॉल के खाली हो रहा बैंक खाता, AEPS फेस ऑथेंटिकेशन फ्रॉड से रहें सतर्क।
जानकारी के अनुसार साइबर अपराधी लोगों के फेस डेटा (Face Data) का दुरुपयोग कर आधार से जुड़े बैंक खातों से पैसे निकाल रहे हैं। इस फ्रॉड में न तो पीड़ित को कोई फोन कॉल आता है और न ही OTP की जरूरत पड़ती है, जिससे लोग आसानी से इसकी चपेट में आ जाते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह ठगी नई तकनीक के माध्यम से की जा रही है, जिसमें अपराधी किसी तरह से व्यक्ति का फेस स्कैन डेटा हासिल कर लेते हैं और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।
बचाव के उपाय:
AEPS फेस ऑथेंटिकेशन फ्रॉड से बचने के लिए नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने आधार का बायोमेट्रिक लॉक ‘mAadhaar’ ऐप या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर सक्रिय करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना चेहरा स्कैन करने की अनुमति न दें और न ही किसी संदिग्ध लिंक या ऐप का उपयोग करें।

यदि किसी के साथ इस प्रकार की ठगी होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।पुलिस एवं साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और इस तरह के नए साइबर फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रखें।



