पिथौरा(जीतयादव)। नगर पंचायत पिथौरा द्वारा व्यापारियों की सुविधा के लिए गुमास्ता (व्यापार अनुज्ञापन) पंजीयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचकर अपना पंजीयन करा रहे हैं।
सांसद प्रतिनिधि की पहल पर लगा गुमास्ता पंजीयन शिविर, मौके पर ही हो रहा पंजीयन।
यह शिविर सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा की पहल पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य व्यापारियों को एक ही स्थान पर सरल और त्वरित पंजीयन सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में दस्तावेजों की जांच के बाद मौके पर ही गुमास्ता पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिससे व्यापारियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
![]()
नगर पंचायत ने सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए समय पर अपना पंजीयन कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक परेशानी का सामना न करना पड़े। पंजीयन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दुकान से संबंधित दस्तावेज (मालिकाना प्रमाण या किराया अनुबंध) तथा नगर पंचायत टैक्स रसीद अनिवार्य रूप से लाने के निर्देश दिए गए हैं।
![]()
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, पार्षद राजू सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज गजेंद्र, व्यापारी एकता मंच अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रैदास गोयल एवं सीएमओ बिरझुराम सोनबेर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और व्यापारी उपस्थित रहे।



