बसना(जीतयादव)। कोलता समाज द्वारा आयोजित बाबा रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया। चारों दिशाओं से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था, श्रद्धा और एकता का परिचय दिया।
हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बाबा रणेश्वर मंदिर की निकली कलश व रथ यात्रा, मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बधाई।
बाबा रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान आयोजित कलश यात्रा, रथ यात्रा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी के चलते यह आयोजन क्षेत्र में लंबे समय तक यादगार रहने वाला बताया जा रहा है।
![]()
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कोलता समाज के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक समृद्धि और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

उन्होंने आयोजन समिति, पदाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और मेहनत के कारण इतना विशाल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। उन्होंने यह भी कहा कि कोलता समाज हमेशा से सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और ऐसे आयोजन समाज को और अधिक मजबूत बनाते हैं।




