बसना(जीतयादव)।भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को राहत देने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा बसना द्वारा अपने स्थायी प्रकल्प “अमृत धारा” के तहत बसना के मुख्य चौक में वाटर कूलर स्थापित किया गया। इससे राहगीरों और आम लोगों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।
‘अमृत धारा’ प्रकल्प के तहत नगरवासियों और राहगीरों को मिलेगा ठंडा व स्वच्छ पानी।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा की वरिष्ठ सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वस्थ भारत फोरम की वाइस चेयरमैन रीना अग्रवाल के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस सेवा कार्य में शाखा की सभी सदस्यों ने उत्साह और समर्पण के साथ अपनी सहभागिता निभाई। उन्नति शाखा लंबे समय से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाजहित में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य करती आ रही है।
![]()
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वस्थ भारत फोरम की वाइस चेयरमैन रीना अग्रवाल, उन्नति शाखा की अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सचिव श्वेता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सपना अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य विनीता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, उन्नति शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, नवनिर्वाचित सचिव कंचन अग्रवाल और नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष संध्या अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



